Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 22 सितंबर 2023 LIVE : रामपुर की पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट ने वारंट जारी किया है। प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप आज करीब 10.30 बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे। कानपुर देहात में कहिंजरी गांव में दो बच्चों के आपसी विवाद में घर वाले झगड़ गए। बाराबंकी के रामनगर में बीते 21 सितंबर देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- यूपी के 38 जिलों में बारिश के साथ बादल गरज सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 38 जिलों में बारिश का भारी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान लोगों को घरों में ही रहने के लिए कहा गया है।
- हापुड़ बार एसोसिएशन की वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। घोषणा के अनुसार 4 अक्टूबर को मतदान होगा और 5 अक्टूबर को मतगणना होगी।
- रामपुर की पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट ने वारंट जारी किया है। कोर्ट ने जयाप्रदा को 4 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं।
- प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप आज करीब 10.30 बजे शाहजहांपुर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि यहां वो जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक बैठक करेंगे।
- मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह विवाद पर 22 सितंबर यानि आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल, ज्ञानवापी मस्जिद की तरह ही श्री कृष्ण जन्मस्थान और शाही ईदगाह क्षेत्र के विस्तृत वैज्ञानिक सर्वेक्षण की मांग की गई है।
- कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र में 12 सितंबर को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में घायल लूट के आरोपी की बीते 21 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हो गई।
- कानपुर देहात में रसूलाबाद थाने के अंतर्गत मकरंदपुर कहिंजरी गांव में दो बच्चों के आपसी विवाद में घर वाले झगड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि एक बच्चे की मौत हो गई।
- बाराबंकी के रामनगर कोतवाली के गौरा चौक गांव में बीते 21 सितंबर देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, हत्याकांड के आरोपी मौके से फरार हो गए।
