लखनऊ

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 21 सितंबर 2023: ASI की टीम का 280 घंटे का सर्वे पूरा, प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 10:10 AM IST

Uttar Pradesh News in Hindi, Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 21 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको उत्तर प्रदेश बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 21 सितंबर 2023: ASI की टीम का 280 घंटे का सर्वे पूरा, प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 21 सितंबर 2023 LIVE : संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र से नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। संभल के चंदौसी में एक महिला दारोगा से अभद्रता के आरोप में दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, प्रदेश के 28 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • वाराणसी के ज्ञानवापी विवाद मामले में आज एएसआई की टीम का 46वें दिन का सर्वे जारी है। हालांकि वजू स्थल को छोड़कर ASI की टीम अब तक 280 घंटे का सर्वे पूरा कर चुकी है।
  • कानपुर में इन दिनों हाई ग्रेड फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। दरअसल, पिछले 10 दिनों के अंदर कानपुर मेडिकल कॉलेज में लगभग 400 मरीज हाई ग्रेड फीवर के भर्ती हो चुके हैं।
  • संभल के चंदौसी में एक महिला दारोगा से अभद्रता के आरोप में दो सिपाहियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात महिला दरोगा जब ड्यूटी से वापस जा रही थी तभी रास्ते में कार सवार दो सिपाहियों ने उसका पीछा किया। उनके साथ अभद्रता की।
  • 9 अक्तूबर को बहुजन नायक कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस है। दरअसल, इस अवसर पर भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर कांशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर यूपी में 3 बड़ी रैलियां करेंगे।
  • हापुड़ में 20 सितंबर देर रात करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार कार एक ढाबे में घुस गया। इस हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य 3 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
  • सितंबर के महीने में मानसून की अच्छी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, मानसून को देखते हुए मौसम विभाग ने 28 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
  • संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र से नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। सरकारी कॉलेज के एक छात्र को पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
  • गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से सटे नेशनल हाईवे-24 पर कार सवारों को स्टंटबाजी कर वीडियो बनाना भारी पड़ गया। दरअसल, स्टंटबाजी का वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और कार नंबर के आधार पर स्टंटबाजों का 10 हजार रुपए का ऑनलाइन चालान काटकर घर भेज दिया ।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article