लखनऊ

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2023: आजम खान के यहां रेड जारी, ASI के सर्वे का 40वां दिन, कांग्रेस फूकेंगी 2024 का बिगुल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2023, 10:05 AM IST

Uttar Pradesh News in Hindi, Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 14 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको उत्तर प्रदेश बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 14 सितंबर 2023: आजम खान के यहां रेड जारी, ASI के सर्वे का 40वां दिन, कांग्रेस फूकेंगी 2024 का बिगुल

Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 14 सितंबर 2023 LIVE : सपा नेता आजम खान के यहां इनकम टैक्स की रेड जारी है। यूपी में लगातार सियासी माहौल के बीच कांग्रेस आज मिशन 2024 की शुरूआत करने जा रही है। कानपुर जिले के बिधनू क्षेत्र में एक पिकअप वैन और डम्पर के बीच भीषण टक्कर हो गई। वहीं, वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में आज भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की टीम का 40 वें दिन सर्वे जारी है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • बाराबंकी में लगातार बारिश से जो बाढ़ आई है उससे करीब 1 लाख 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई हैं। बताया जा रहा है कि जलभराव से करीब 100 गांव प्रभावित हैं। स्कूल भी 4 दिन से बंद है। लोगों के काम ठप पड़े हुए हैं।
  • सपा नेता आजम खान के यहां इनकम टैक्स की रेड जारी है। इनकम टैक्स ने आजम के साथ-साथ उनके करीबियों के घर तक छापेमारी की है। यूपी से एमपी तक उन्होंने रेड मारी हैं।
  • यूपी में लगातार सियासी माहौल के बीच कांग्रेस आज मिशन 2024 की शुरूआत करने जा रही है। इस सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राज और कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व वेस्ट यूपी प्रभारी प्रदीप नरवाल मेरठ आएंगे।
  • अंबाला कैंट स्टेशन से निकलने वाली कई ट्रेनों को रद कर दिया गया हैं। बताया जा रहा है कि जम्मू रेलवे स्टेशन के पास कार्य चल रहा है। इसके बीच 10 ट्रेनों को रद करके पुनः संचालन की गईं। वहीं 7 ट्रेनों में देरी की गईं।
  • वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में आज भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की टीम का 40 वें दिन सर्वे जारी है। ASI की टीम को सर्वे करने के लिए 28 दिन का ही समय दिया गया है।
  • कानपुर जिले के बिधनू क्षेत्र में एक पिकअप वैन और डम्पर के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस टक्कर में दंपति समेत 4 लोगों की मौत हो गईं। जबकि 9 अन्य घायल हो गये।
  • प्रयागराज के एक स्कूल से टीचर की धमकी मिलने से छात्रा द्वारा सुसाइड करने का मामला आया है। बताया जा रहा है कि छात्रा ने शिक्षक के डांस का एक वीडियो वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा दिया था जिसको लेकर टीचर ने छात्रा को धमकी दी थी।
  • फिरोजाबाद के पचोखरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने वाटर पार्क के मैनेजर को गोली मार दी। मैनेजर की हालत गंभीर है। फिलहाल उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article