लखनऊ

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 12 सितंबर 2023: 240 मदरसों की मान्यता होगी खत्म, सीएम योगी कल उज्जैन दौरे पर, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2023, 11:01 AM IST

Uttar Pradesh News in Hindi, Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 12 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको उत्तर प्रदेश बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 12 सितंबर 2023: 240 मदरसों की मान्यता होगी खत्म, सीएम योगी कल उज्जैन दौरे पर, 19 जिलों में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 12 सितंबर 2023 LIVE : सहारनपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यूपी में लगातार बारिश से 19 लोगों की मौत हो गई। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। वहीं, प्रदेश के 240 मदरसों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • यूपी में लगातार बारिश से 19 लोगों की मौत हो गई। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार 19 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से लोगों को घरों में ही रहने की अपील की गई है।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ 13 सितंबर यानि बुधवार को उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। वे यहां मुख्य रूप से नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल भर्तृहरि गुफा जाएंगे। वहीं, सीएम योगी बाबा महाकाल के दर्शन करने महाकाल मंदिर भी जाएंगे।
  • प्रदेश के 240 मदरसों की मान्यता खत्म कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि तमाम मदरसों में मानक से कम विद्यार्थी हैं।
  • कानपुर में लंबे समय से बीमार चल रही चिड़ियाघर में बाघिन त्रुशा की मौत हो गई। बाघिन ने चिड़ियाघर में सात साल में 14 शावकों को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि बाघिन त्रुशा को मुंह में कैंसर था और वो काफी बुजुर्ग थी।
  • यूपी की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल हुआ है। प्रशासन ने एक बार फिर 11 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 8 IAS और 3 PPS अफसर शामिल है।
  • कानपुर में मूलगंज स्थित मर्केंटाइल मार्केट की थर्ड फ्लोर पर आग लग गई। इस भीषण हादसे में 6 लोग झुलस गए। वहीं, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने 35 मजदूरों को बचा लिया। 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में 2 घंटे लग गए।
  • सहारनपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। थाना गंगोह के एक गांव के रहने वाली 16 साल की छात्रा से पांच युवकों ने गैंग रेप किया।
  • रायबरेली से लापरवाही का मामला सामने आया है। बार-बार एंबुलेंस को फोन करने पर भी नहीं आया तो परिजनों ने ठेले पर लादकर मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहीं, मरीज को ठेले से अस्पताल लेकर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
  • फिरोजाबाद में जसराना थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आदमी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article