लखनऊ

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 11 सितंबर 2023: न्यायालय में दो बड़े मामले में होगी सुनवाई, 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2023, 09:39 AM IST

Uttar Pradesh News in Hindi, Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 11 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको उत्तर प्रदेश बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 11 सितंबर 2023: न्यायालय में दो बड़े मामले में होगी सुनवाई, 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 11 सितंबर 2023 LIVE : गाजीपुर में आज से 'मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। लखनऊ में लगातार 12 घंटे बारिश की वजह से बच्चों के स्कूल की छुट्टी कर दी गई। आगरा में 11 सितंबर को दो बडे़ मामले में न्यायालय में सुनवाई होनी है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • आगरा में 11 सितंबर को दो बडे़ मामले में न्यायालय में सुनवाई होनी है। पहला मामला सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया की दो साल की सजा पर जिला जज द्वारा रोक लगाने का है। जबकि दूसरा आगरा की शाही जामा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे श्रीकृष्ण के विग्रह दबे होने के लिए दायर याचिका का है।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई जी-20 सम्मेलन अपने लक्षित उद्देश्यों की प्राप्ति की दिशा में मजबूती के साथ आगे बढ़ चली है और यह ‘एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य’ की भावना की सिद्धि में मील का पत्थर साबित होगी।
  • जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने रविवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैंने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में पुख्ता सुबूत के साथ मामला दर्ज करा दिया है।
  • लखनऊ में लगातार 12 घंटे बारिश की वजह से बच्चों के स्कूल की छुट्टी कर दी गई। वहीं सड़के तालाब में तबदील हो गई। यहां तक की लोगों के घरों में पानी घुस गया। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार 31 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • बरेली में रविवार को तीन दिवसीय उर्स-ए-आला हजरत शुरू हुआ। 105वें उर्स में देश भर के मौलाना, उलेमा और जायरीनों समेत 16 देशों के जायरीन इसमें शामिल हो रहे हैं।
  • उत्तर प्रदेश में सियासी माहौल के बीच एक बड़ी बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इमरान मसूद सहारनपुर से चुनाव लड़ सकते है।
  • गाजीपुर में आज से 'मेरी माटी-मेरा देश' कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। यह कार्यक्रम गांव स्तर पर 11 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित होगा।
  • उन्नाव जिले के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक शादीशुदा औरत के घर में घुसकर कुल्हारी से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article