यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, इस दिन एंट्री लेगा मॉनसून

आज का मौसम यूपी, 19 June 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का दौर चल रहा है। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही कई जिलों में लू का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। दिन के साथ रात में भी यहां रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। मंगलावर को भी देश का सबसे गर्म शहर यूपी से ही रहा है। प्रदेश में रातें भी बेहद गर्म दर्ज हो रही हैं। जिसकी वजह से यहां के लोगों को न ही दिन में गर्मी से चैन मिल रहा है और न ही रातों को राहत मिल रही है। फिलहाल प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास चल रहा है। इस बीच हीटवेव का सितम भी जारी है। एसी-कूलर भी घरों को ठंडा रखने में फेल हो रहे हैं। बीती रात लखनऊ के इतिहास में जून तीसरी सबसे गर्म रात दर्ज हुई है। फिलहाल यूपी के कई इलाकों में बारिश जैसी स्थिति बन रही है। जिससे भीषण गर्मी पर ब्रेक लगने की उम्मीद है।

उरई रहा देश का सबसे गर्म शहर

उत्तर प्रदेश का उरई मंगलवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां का तापमान 46.4 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके बाद 46.3 डिग्री तापमान के साथ कानपुर प्रदेश का दूसरा सबसे रहा। यूपी की सबसे गर्म रात भी कानपुर में ही दर्ज की गई। यहां का न्यूनतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा। आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को यूपी में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है, साथ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर जिलों में लू चलने की भी संभावना जताई गई है।

End of Feed