Lucknow Encounter: लखनऊ के कल्याण अपार्टमेंट के पास पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें बदमाश गोली लगने के बाद घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अस्पताल भेज दिया है। आरोपी की पहचान फरमान पुत्र साबिर अली के रूप में हुई है। जिसपर पहले भी कई मामले दर्ज है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
पुलिस ने चलाया चेकिंग ऑपरेशन
पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ गाजीपुर के कल्याण अपार्टमेंट के पास बंधा रोड पर हुई। DCP ईस्ट शशांक सिंह ने बताया कि आज सुबह गाजीपुर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान SHO गाजीपुर की टीम को एक संदिग्ध गाड़ी आती हुई दिखी। इस गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। जिस कारण पुलिस ने चालक से पूछताछ के लिए गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी को आगे बढ़ा दिया।
पुलिस ने आरोपी से की पूछताछ
पुलिस ने जब गाड़ी का पीछा किया तो बेकाबू होकर कहीं टकरा गई। जिसके बाद चालक से उतर गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी फरहान से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि उसके ऊपर और भी कई मुकदमे दर्ज है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
