लखनऊ

Up News: जीजा-साले के दुष्कर्म से परेशान, किशोरी ने दी अपनी जान, सुसाइड नोट में लिखा-'मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2023, 01:43 PM IST

पहले युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया। प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इस वीडियों को उसने अपने बहनोई को भेज दिया। वीडियो मिलने के बाद उसके बहनोई ने युवती को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

Image

Up News: जीजा-साले के दुष्कर्म से परेशान, किशोरी ने दी अपनी जान, सुसाइड नोट में लिखा-'मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना'

Rape Case In Up: कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने सुसाइड नोट लिख जहर खा कर अपनी जान दे दी। मामला दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया। प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद उनसे यह वीडियो अपने बहनोई को दे दिया। वीडियो के जरिये बहनोई ने भी किशोरी को ब्लैकमेल कर अपनी हवस का शिकार बनाया। इन सबसे तंग आकर युवती ने कुदकुशी कर ली। पुलिस ने सुसाइड नोट व मोबाइल कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शादी में हुई थी मुलाकात

दरअसल, पिछले साल घाटमपुर कुरसेठा में युवती और उनके परिवार वाले किसी रिश्तेदार की शादी में गए थे। यहां एक युवक ने उस युवती से दोस्ती कर ली। इस तरह दोनों में बात-चीत आगे बढ़ी। यह बातचीत प्यार में बदल गया। इसके बाद युवक ने युवती से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को उसने अपने बहनोई को भेज दिया। वीडियो मिलने के बाद उसके बहनोई ने युवती को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इन सबसे तंग आकर उसने सारी घटना अपनी मां को बताई।

बालिग होने पर शादी की बात कही

इसके बाद युवती डरी-डरी सी रहने लगी। इन सबकी जानकारी जब लड़के के परिजनों को दी गई। तो वो लोग लड़की के बालिग होने पर उनसे शादी करने की बात करने लगे और इस मामले को पुलिस में न लेकर जाने की बात कही। हालांकि बताया जा रहा है कि इस बात पर दोनों पक्षों में लिखित में समझौता हुआ। 24 अगस्त को दोनों की शादी की बात कही गई।

'मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना'-युवती

लेकिन युवती ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर एक सुसाइड नोट लिखकर जहर खा कर अपनी जान दे दी। सुसाइड नोट में युवती लिखती है कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। आप लोगों की कोई गलती नहीं। आप ने हमेशा मेरा साथ दिया। आप सबको भी बहुत दुख दिया है मैंने। सॉरी मेरी छोटी बहन माफ कर देना। मेरी मौत के जिम्मेदार युवक और उसके घर वाले हैं। युवक के झूठ और टॉर्चर की वजह से वह अपनी जान दे रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!