लखनऊ

लखनऊ के एक स्कूल में 9वीं क्लास के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से आएगी सच्चाई सामने

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Sep 21, 2023, 12:15 PM IST

लखनऊ के एक स्कूल में 9वीं क्लास के एक छात्र को पढ़ाई के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। शव के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Image

लखनऊ के एक स्कूल में हार्ट अटैक से 9वीं के छात्र की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

लखनऊ के एक स्कूल में 9वीं क्लास के एक छात्र क्लास में संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने के कारण बेहोश हो गया और अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। स्कूल ने एक बयान में कहा कि वह इस कठिन समय में बच्चे के परिवार के साथ खड़ा है और किसी भी जांच में सहयोग करने के लिए तैयार है। अलीगंज स्कूल में 14 वर्षीय छात्र बुधवार को केमिस्ट्री क्लास के दौरान बेहोश हो गया। उसे तुरंत स्कूल शिक्षक और स्कूल नर्स द्वारा एक कार में पास के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। तब तक बच्चे के पिता भी वहां पहुंच गए।

स्कूल के प्रवक्ता ऋषि खन्ना ने कहा कि डॉक्टर द्वारा कई बार कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देने के बावजूद जब बच्चे को होश नहीं आया तो हमें सूचित किया गया कि बच्चे को शायद दिल का दौरा पड़ा है और उसे तुरंत लारी कार्डियोलॉजी अस्पताल ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक और नर्स मेडिकल सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ बच्चे को लारी अस्पताल ले गए। कार्डियोलॉजी इमरजेंसी में पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ सुधीर सिंह ने कहा कि बच्चे को पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया। शव के पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

एडीसीपी (उत्तर) अभिजीत आर शंकर ने कहा कि क्लास अटेंड करने के दौरान बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके बाद वह बेहोश हो गया। स्कूल प्राधिकारी उसे लारी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उसका शव ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article