यूपी में चली 'ट्रांसफर मेल', 23 IAS अधिकारियों का तबादला; गोरखपुर-नोएडा समेत 10 जिलों के बदले DM

उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। 10 जिलों में नए जिलाधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। देखिए पूरी सूची।

UP IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए एक बार फिर फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 23 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के तहत 10 जिलों में नए जिलाधिकारियों की भी तैनाती की गई है, जबकि कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज ने इस फेरबदल की सूची को सोमवार देर रात जारी किया।

23 ias officers transferred in up

यूपी में 23 IAS अधिकारियों के हुए तबादले (फाइल फोटो | PTI)

10 जिलों के DM बदले गए

गोरखपुर, प्रयागराज, गाजियाबाद, बहराइच, नोएडा और गोंडा समेत 10 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। गोरखपुर के DM कृष्णा करुणेश को नोएडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। गाजियाबाद के डीएम दीपक मीणा को गोरखपुर का नया DM नियुक्त किया गया है। प्रयागराज के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार मंडर को गाजियाबाद का DM बनाया गया है, जबकि गौतमबुद्धनगर के डीएम मनीष कुमार वर्मा अब प्रयागराज की कमान संभालेंगे। कासगंज की जिलाधिकारी मेधा रूपम को गौतमबुद्धनगर का नया DM बनाया गया है।

End of Feed