लखनऊ

UP News: मारुति कारों के गोदाम में लगी आग, 16 कारें जलकर राख, कंपनी पर लगेगा जुर्माना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 03:53 PM IST

Cng Cylinder Blast: प्रयागराज में पुरानी G.T रोड के पास मारुति सुजुकी के गैरेज गोडाउन में 11 हजार लाइन का तार टूटकर गिरने से गोडान में आग लग गई। बताया जा रहा है आग लगने से 16 कारें जलकर राख हो गईं। इसकी कामत करीब 2 कोरड़ रुपए बताई जा रही हैं। वहीं, कंपनी पर जु्र्माना भी लगाया जाएगा।

Image

Up News: मारुति कारों के गोडान में लगी आग, कंपनी पर लगाया जाएगा जुर्माना, 16 कारें जलकर राख (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Cng Cylinder Blast: प्रयागराज के झूंसी के अंदावा में पुरानी G.T रोड के पास मारुति सुजुकी के गैरेज गोडाउन में 11 हजार लाइन का तार टूटकर गिरने से शुक्रवार यानि 22 सितंबर को आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि वहां खड़ी कारों के Cng सिलेंडर फटने से धमाका होने लगा। धमाके की आवाज सुनकर गोडान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

400 कारें एक लाइन में थी खड़ी

दरअसल, झूंसी के अंदावा में ब्राइट फोर व्हीलर सेल्स प्राइवेट लिमिटेड का मारुति कारों का यार्ड हब है। यहां करीब 400 कारें खड़ी रहती थी। शुक्रवार को 11 हजार लाइन का तार टुटकर गैरेज गोडाउन में गिर गया। इसके बाद वहां पर खड़ी कारों में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास खड़ी कारों के सीएनजी सिलेंडर फटने से धमाका होने लगा। धमाके की आवाज सुनकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई।

40 पुलिसकर्मी किए गए तैनात

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची। साथ ही आसपास 40 पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया। करीब 2 घंटे की भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में करीब 16 गाड़ियां जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि इन कारों की कीमत करीब दो करोड़ है। वहीं, कंपनी पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

कंपनी पर लगाया जाएग जुर्माना

वहीं, चीफ फायर ऑफिसर आरके पांडेय ने बताया कि 'कारें 11 हजार के हाईटेंशन लाइन के नीचें खड़ी कर दी गई थीं। इसके लिए न तो अग्निशमन विभाग से कोई NOC लिया गया था और न ही आग बुझाने की कोई व्यवस्था थी। कंपनी की ओर से यह बड़ी लापरवाही सामने हुई है। कंपनी को नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया जाएगा।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article