चैना राम हलवाई की दुकान पर नहीं गए तो आप कैसे फूडी हैं? Indian Oil ने क्यों किया ऐसा सोशल मीडिया पोस्ट?

अगर आप फूडी हैं और दिल्ली की गलियों में हर तरफ स्वादिष्ट भोजन की तलाश में रहते हैं तो आप चैना राम हलवाई की दुकान तक भी जरूर पहुंचे होंगे। अगर अभी तक नहीं पहुंचे हैं तो फिर आप कैसे फूडी हैं। LPG Crisis की अफवाहों के बीच इंडियन ऑयल भी आपसे ऐसा ही प्रश्न कर रहा है।

क्या आप खाने के शौकीन हैं? क्या आप पुरानी दिल्ली के खाने के शौकीन हैं? अगर इन दोनों प्रश्नों के उत्तर हां हैं तो आप चैना राम हलवाई की दुकान में कभी न कभी जरूर गए होंगे या जाने का प्लान बना रहे होंगे। अगर आप चैना राम हलवाई को नहीं जानते या उनके बारे में नहीं जानते हैं तो आप फूडी यानी खाने के शौकीन नहीं हो सकते। अगर सच में आप नहीं जानते हैं चैना राम हलवाई कौन हैं तो आपको एक बार फिर से अपने बारे में सोचना चाहिए कि क्या आप सच में फूडी हैं। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि जनरल परसेप्शन है और देश में पेट्रोलियम उत्पादों की सप्लाई करने वाली बड़ी सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल भी आपसे यही कह रही है। चलिए जानते हैं आखिर IOCL ऐसा क्यों कह रही है?

पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में चैना राम हलवाई की दुकान

पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक में चैना राम हलवाई की दुकान

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर दिक्कतें बढ़ गई हैं। हमारे देश में भी LPG Crisis को लेकर विपक्ष और कुछ लोगों की तरफ से खूब बातें कही जा रही हैं। देश के कई हिस्सों में लोग पैनिक बायिंग कर रहे हैं। गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेकर लंबी-लंबी कतारों में खड़े हो रहे हैं। कई शहरों में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह उड़ाई जा रही है। लेकिन सरकार की तरफ से बार-बार कहा जा रहा है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों के पर्याप्त भंडार हैं। यही नहीं होर्मूज स्ट्रेट से भारतीय तेज के टैंकर और LPG के जहाज आराम से आ रहे हैं।

End of Feed