LPG Crisis : 12 हजार रेड, 15 हजार सिलेंडर जब्त; सरप्राइज इंस्पेक्शन ने खोल दी पोल पट्टी; देखें कहां कितने एक्शन?

LPG Crisis : पेट्रोलियम, शिपिंग और विदेश मंत्रालय ने एक आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि देशभर में अबतक जमाखोरी और कालाबाजारी पर 12,000 से ज्यादा छापेमारी की गई है, जिसमें 15,000 से अधिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं।

LPG Crisis : सरकार एलपीजी सिलेंडर की पर्याप्त आपूर्ति की बात कर रही है, लेकिन कई शहरों में रसोई गैस को लेकर किल्लत देखी जा रही है। वहीं, ईधन संकट के बीच कथित तौर पर अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडर बेचने के मामले सामने आ रहे हैं, जिसको लेकर कार्रवाई जारी है। कई राज्यों से बड़ी संख्या में कालाबाजारी और अवैध बिक्री के मामले पकड़े गए हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो अबतक जमाखोरी और कालाबाजारी पर 12,000 से ज्यादा छापेमारी की गई है, जिसमें 15,000 से अधिक एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में दी गई, जिसमें पेट्रोलियम, शिपिंग और विदेश मंत्रालयों ने मौजूदा स्थिति पर अपडेट साझा किए।

LPG Crisis Rade

दिल्ली में एलपीजी गैस की अवैध बिक्री-कालाबाजारी पर एक्शन (फोटो-Istock)

भारत भर में 12 हजार रेड

उन्होंने कहा कि एनफोर्समेंट एक्शन की बात करें तो पिछले कुछ दिनों में अब तक करीब 12 हजार रेड की गई हैं। करीब 15 हजार सिलेंडर जब्त किए गए हैं। कल दिल्ली में करीब 600 सिलेंडर जब्त किए गए। इसी तरह,उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में करीब 450 इंस्पेक्शन और रेड की गई हैं। 10 लोगों को अरेस्ट भी किया गया है। जम्मू-कश्मीर में 564 रेड की गई हैं, FIR दर्ज की गई हैं, और अरेस्ट भी किए गए हैं। केरल में करीब 1000 रेड और इंस्पेक्शन किए गए हैं और डोमेस्टिक और कमर्शियल सिलेंडर जब्त किए गए हैं। मध्य प्रदेश में भी करीब 1200 रेड की गई हैं और करीब 1800 सिलेंडर जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, हमारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की इंस्पेक्शन टीमों को भी एक्टिव किया गया है और करीब 2500 रिटेल आउटलेट और LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर सरप्राइज़ इंस्पेक्शन किए गए हैं।

End of Feed