लोनावला में बाढ़ का कहर, वेदांत अकादमी में पानी भरने से छात्र-छात्राएं फंसे; रेस्क्यू जारी

महाराष्ट्र के लोनावला में लगातार बारिश की वजह से वेदांत अकादमी परिसर में बाढ़ का पानी भर गया। जिससे कई छात्र-छात्राएं अंदर फंस गए। पीडीआरएफ टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

पुणे में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का प्रभाव अब शैक्षणिक संस्थानों पर भी नजर आने लगा है। लोनावला के हुडको कॉलोनी स्थित वेदांत अकादमी परिसर में सोमवार को बाढ़ का पानी भर गया। जिससे कई छात्र-छात्राएं परिसर में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया। जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

Lonavala waterlogging

बाढ़ के पानी में फंसे कई छात्र-छात्रा, रेस्क्यू जारी

PDRF टीम मौके पर पहुंची

घटना की जानकारी मिलते ही पीएमआरडीए (Pune Metropolitan Region Development Authority) की पीडीआरएफ (PDRF) टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बचाव दल ने स्थिति का जायजा लिया और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम का प्राथमिकता सभी फंसे हुए छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालना है।

End of Feed