कोलकाता एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो के विमान पर गिरी आकाशीय बिजली; 141 यात्री सुरक्षित

Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह खराब मौसम के दौरान अगरतला जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 पर आकाशीय बिजली गिर गई। विमान में 141 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे।

Kolkata Airport: कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह खराब मौसम के बीच बड़ा हादसा टल गया। अगरतला जाने वाले इंडिग(Indigo flight lightning strike) के एक यात्री विमान पर आकाशीय बिजली गिर गई। घटना के समय विमान में 141 यात्री और चालक दल के 6 सदस्य मौजूद थे। हालांकि राहत की बात रही कि किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

IndiGo Flight Lightning Strike

खराब मौसम के बीच इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली (फाइल फोटो)

सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे विमान से रवाना किया गया। घटना में दो ग्राउंड स्टाफ मामूली रूप से प्रभावित हुए। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E6068 (VT-IPW) एयरोब्रिज 56L पर खड़ी थी, तभी सुबह करीब 9:30 बजे अचानक विमान पर बिजली गिर गई। बिजली गिरने से विमान की विद्युत प्रणाली प्रभावित हुई और उसकी बिजली आपूर्ति बंद हो गई।

End of Feed