Uttarakhand Accident: दीवाली पर घर जा रहे मजदूर हुए हादसे का शिकार; ट्रैक्टर-ट्राली और पिकअप की टक्कर में 4 की मौत

उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने दीपावली की खुशियों को मातम में बदल दिया। नानकसागर डेम के पास एक मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी, जिससे ट्राली पलट गई और उसमें सवार मजदूर नीचे दब गए। इस हादसे में चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

Udham Singh Nagar Accident: उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। त्योहार पर घर जाने के लिए टैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर निकले कुछ मजदूरों को रास्ते में मौत मिली। शनिवार देर रात नानकसागर डैम के पास ट्रैक्टर-ट्राली और एक तेज रफ्तार पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में चार मजदूरों की दुखद मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी मृतक और घायल संभल के रहने वाले थे।

udham singh nagar accident

दीपावली पर घर जा रहे थे मजदूर

ट्रॉली में दबने से हुई मौत

जानकारी के अनुसार, सभी लोग दीपावली मनाने के लिए अपने घर संभल जा रहे थे कि नानकसागर डैम के पास मोड़ पर एक पिकअप वाहन ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई और उसमें सवार मजदूर नीचे दब गए।

End of Feed