समुद्र तल से भी नीचे है भारत की ये जगह, कहलाता है 'राइस बाउल ऑफ इंडिया'

केरल का कुट्टनाड भारत का सबसे निचला इलाका है, जो समुद्र तल से 2.2 मीटर नीचे स्थित है। ‘राइस बाउल’ के नाम से प्रसिद्ध यह क्षेत्र अनोखी खेती के लिए जाना जाता है। यहां बंड और नहरों की मदद से जल स्तर नियंत्रित कर धान की खेती की जाती है, जिसे वैश्विक स्तर पर भी मान्यता मिली है।

क्या आप किसी हिल स्टेशन या रेलवे स्टेशन पर गए हैं? ये प्रश्न इसलिए क्योंकि अगर गए हैं तो वहां पर आपने समुद्र तल से उसकी ऊंचाई के बारे में जरूर कोई पत्थर लगा देखा होगा। समुद्र तल यानी जिस स्तर पर समुद्र का पानी होता, उससे देश और दुनिया में तमाम जगहों की ऊंचाई मापी जाती है। आमतौर पर सभी जगहें समुद्र तल से कुछ न कुछ ऊपर होती हैं। लेकिन दुनिया में कुछ जगहें समुद्र तल से भी नीचे हैं और उनमें से एक जगह भारत में है। भारत में समुद्र तल से नीचे स्थित सबसे निचला इलाका केरल के कुट्टनाड (Kuttanad) में यानी है। यह क्षेत्र लगभग 2.2 मीटर (लगभग 7.2 फीट) समुद्र तल से नीचे मौजूद है। यह इलाका केरल के अलप्पुझा, कोट्टायम और पथनमथिट्टा जिलों के अंतर्गत आता है। केरल में 9 अप्रैल को सभी विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होना है और 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस दौरान केरल से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां हम आपके लिए समय-समय पर लेकर आते रहेंगे। आज जानिए कुट्टनाड के बारे में -

kuttanad

समुद्र तल से 7.2 फीट नीचे है ये जगह

कहलाता है ‘राइस बाउल ऑफ इंडिया’

कुट्टनाड कोई आम जगह नहीं है। यहां पर बड़े पैमाने पर धान की खेती की जाती है, इसलिए इसे 'राइस बाउल ऑफ इंडिया' भी कहा जाता है। यहां समुद्र तल से नीचे की जमीन पर धान की खेती होती है और इसीलिए यह जगह खास है। यही खास बात इसे दुनिया के सबसे अनोखे कृषि क्षेत्रों में भी शामिल करती है।

End of Feed