शहर

Dehradun: भाऊवाला गांव में किंग कोबरा ने मचाई दहशत; झाड़ियों में छिपा नागराज इस तरह हुआ रेस्क्यू, देखें वीडियो

देहरादून के भाऊवाला गांव में एक घर की चारदीवारी पर किंग कोबरा मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सांप को देखते ही सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े हो गए और इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घनी झाड़ियों से किंग कोबरा को सुरक्षित बाहर निकाला।

King Cobra in Dehradun: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के भाऊवाला गांव में अचानक अफरातफरी का माहौल बन गया, जब एक घर की चारदीवारी पर झाड़ियों में छिपा हुआ किंग कोबरा दिखाई दिया। ग्रामीणों ने जैसे ही सांप को देखा, पूरा इलाका डर और हड़कंप में डूब गया। घटना झाझरा रेंज के भाऊवाला गांव की है, जहां घर के लोग अपने रोज़मर्रा के काम में व्यस्त थे।

तभी उनकी नजर चारदीवारी पर लिपटी झाड़ियों में मौजूद लंबा और विशाल किंग कोबरा पर पड़ी। देखते ही देखते गांव में लोग सुरक्षित दूरी बनाकर इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घनी झाड़ियों में छिपा किंग कोबरा बार-बार फन उठाकर हमला करने का संकेत दे रहा था, जिससे रेस्क्यू करना चुनौतीपूर्ण हो गया। सीमित संसाधनों के बावजूद टीम ने बामुश्किल सांप को पकड़कर सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। सौभाग्य से इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article