अगले 48 घंटे यहां जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

इन दिनों उत्तर भारत में भले ही भीषण गर्मी से लोग परेशान हों, लेकिन दक्षिण भारत के केरल में जमकर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से यहां लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भीषण बारिश की चेतावनी दी है।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप है। ऐसा लगता है, जैसे सूर्य से आग बरस रही हो। दिल्ली सहित कई जगह तापमान 50 डिग्री और उसके आसपास पहुंच गया है और लोग बड़ी बेसब्री से मानसून (Monsoon) का इंतजार कर रहे हैं। इधर दक्षिण भारत में जमकर बारिश हो रही है। यहां जगह-जगह जलजमाव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि केरल में अगले तीन से चार दिन में मानसून के पहुंचने के लिए परस्थितियां बिल्कुल अनुकूल हैं। IMD ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटे में यहां भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

Kerala Heavy rain Alert.

1 जून तक भारी बारिश की चेतावनी

यहां ऑरेंज अलर्ट जारी

ताजा भविष्यवाणी के अनुसार केरल के ज्यादातर हिस्सों में 1 जून 2024 तक बारिश और बिजली कड़कने की घटनाएं होती रहेंगी। मौसम विभाग ने केरल के अलापुझा, पथनामथिट्टा, कोट्टयम और एर्नाकुलम में आज यानी बुधवार के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

End of Feed