शहर

Kerala News : बसों में 31 अक्टूबर तक लगा दिए जाएंगे CCTV कैमरे, यातायात नियमों के उल्‍लंघन पर लगेगा अंकुश

Kerala News : केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने कहा कि प्रत्येक बस के आगे और पीछे की तरफ कैमरे लगाए जाने हैं। राजू ने बताया कि कैमरे लगने के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन का पता लगाने में आसानी होगी।

Image

बसों में लगेंगे कैमरे। (सांकेतिक फोटो)

Kerala News : केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसों सहित सभी सार्वजनिक परिवहन बसों में 31 अक्टूबर तक सीसीटीवी कैमरे लगाना सुनिश्चित करना होगा। राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केरल के परिवहन मंत्री एंटनी राजू ने कहा कि प्रत्येक बस के आगे और पीछे की तरफ कैमरे लगाए जाने हैं। राजू ने बताया कि कैमरे लगने के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन का पता लगाने में आसानी होगी।

मंत्री ने बताया कि राज्य में चलने वाली केएसआरटीसी की बसों सहित हजारों बसों के लिए कैमरे खरीदने की प्रक्रिया में काफी समय लग गया, जिससे कि इस योजना को लागू करने में देरी हुई।

योजना पर चरणबद्ध तरीके से जानकारी देते हुए वे बोले कि, किसी भी स्थिति में 31 अक्टूबर की समयसीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। तय तारीख तक बसों में कैमरे लगाने होंगे। मंत्री ने कहा कि इसके अलावा, एक नवंबर से यात्री परिवहन बसों सहित भारी वाहनों की अगली सीट पर बैठे वाले सभी चालकों और यात्रियों को अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगानी होगी। हाल ही में दो निजी बसों के बीच एक दोपहिया वाहन के फंसने से दंपति की मौत के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यदि बसों का परिचालन समय इस तरह की घटनाओं की वजह है तो इस पर गौर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को मामले की जांच करने और जरूरी होने पर निजी बसों के समय में बदलाव करने के लिए कहा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ता author

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के... और देखें

End of Article