केदारनाथ यात्रा पर बड़ा संकट! गौरीकुंड के आगे भारी लैंडस्लाइड, पैदल मार्ग पूरी तरह बंद

उत्तराखंड में लगातार जारी बारिश के बीच गौरीकुंड से करीब 200 मीटर आगे भारी भूस्खलन हो गया। जिससे केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी है और मलबा हटाने का काम जारी है।

उत्तराखंड में लगातार जारी मूसलाधार बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया। आज सुबह गौरीकुंड गेट से करीब 200 मीटर आगे अचानक पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर पैदल यात्रा मार्ग पर गिर गया। भारी मात्रा में मलबा, विशाल बोल्डर और चट्टानें गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी है।

Landslide

लैंडस्लाइड के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग बंद

समय रहते टला बड़ा हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुवार सुबह अचानक तेज गर्जना के साथ पहाड़ी से भारी मलबा और बड़े-बड़े पत्थर नीचे गिरने लगे। राहत की बात यह रही कि घटना के समय इस रास्त पर अधिक श्रद्धालु मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रशासन ने तत्काल मौके पर मौजूद यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

End of Feed