बदल गया कश्मीर! काजीगुंड में 60 फीट ऊंचा तिरंगा तो बारामूला में गूंजे भारत माता के जयकारे

दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में बीजेपी नेता रुमइसा रफीक ने 60 फीट ऊंचे खंभे पर राष्ट्रध्वज फहराकर 'हर घर तिरंगा' अभियान का आगाज किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों और बच्चों में भारी उत्साह देखा गया।

भारत इस साल अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। 15 अगस्त 1947 को मिली आजादी के बाद से देश लगातार तरक्की की राह पर आगे बढ़ रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर से पहले पूरे जम्मू-कश्मीर में 'हर घर तिरंगा' अभियान को लेकर एक नया उत्साह और देशभक्ति का अनूठा जज्बा देखने को मिल रहा है।

Har Ghar Tiranga Campaign

'हर घर तिरंगा' से गूंजा कश्मीर

दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड इलाके में बीजेपी महिला विंग की उपाध्यक्ष रुमाइसा रफीक ने 60 फीट ऊंचे खंभे पर शान से तिरंगा फहराया। इस गरिमामय झंडारोहण कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, समर्थकों और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान पूरा इलाका 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान हो उठा।

End of Feed