Varanasi News: सावन में जलाभिषेक करती है महादेव की यह मुस्लिम भक्त, शिवरात्रि पर व्रत भी रखती हैं रूबीना

गाजीपुर की मुस्लिम महिला रुबीना अंसारी लगभग 10 सालों से भगवान शिव की आराधना कर रही हैं। वह हर साल सावन के सोमवार और महाशिवरात्रि पर व्रत रखती हैं और काशी के मंदिरों में जलाभिषेक करती हैं।

Varanasi News: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। इस पवित्र महीने में देश और दुनियाभर में शिवभक्त भगवान के मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं और व्रत भी रखते है। महादेव की नगरी काशी से सामाजिक सौहार्द और धार्मिक आस्था की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो धर्म की सीमाओं से आगे इंसानियत और श्रद्धा का संदेश देती है। मूल रूप से गाजीपुर की रहने वाली रुबीना अंसारी (Rubina Ansari) जन्म से मुस्लिम हैं, लेकिन लगभग एक दशक से भगवान शिव की नियमित आराधना कर रही हैं। सावन के सोमवार और महाशिवरात्रि पर वह व्रत रखती हैं और काशी के मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक भी करती हैं।

रुबीना की यह आस्था काशी की उस परंपरा को भी सामने लाती है, जहां अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग एक-दूसरे की धार्मिक आस्थाओं का सम्मान करते हुए साथ रहते आए हैं। वह मंदिर में भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करती हैं और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करती हैं।

End of Feed