UP News: यूपी को मिलने जा रही बड़ी सौगात! हकीकत बन रहा ड्रीम प्रोजेक्ट, कानपुर रिंग रोड का निर्माण तेज

कानपुर में 93.2 किमी लंबे एक अहम रोड प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। कानपुर रिंग रोड प्रोजेक्ट का काम कई पैकेजेस में किया जा रहा है, चलिए जानते हैं किस पैकेज में कितना फीसद तक काम हो चुका है।

UP News: उत्तर प्रदेश के प्रमख औद्योगिक शहर कानपुर में 93.2 किलोमीटर लंबी, 6-लेन कानपुर रिंग रोड (Kanpur Ring Road) परियोजना तेजी से आकार ले रही है। इस रिंग रोड के बन जाने से शहर के अंदर ट्रैफिक का दबाव कम होने की उम्मीद है। शहर के अंदर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और कई राष्ट्रीय राजमार्गों (NH) के बीच बिना रुकावट के संपर्क स्थापित करने के लिए इस रिंग रोड को तैयार किया जा रहा है। इस रिंग रोड के निर्माण कार्य को कई पैकेजेस में बांटा गया है और अलग-अलग पैकेजेस पर अच्छी प्रोग्रेस भी नजर आने लगी है।

Kanpur Ring road Update

कानपुर रिंग रोड के काम की ताजा प्रोग्रेस (Photo - https://x.com/DetoxTravellerr/)

कानपुर रिंग रोड के पैकेज-1 की प्रोग्रेस क्या है?

कानपुर रिंग रोड का पैकेज-1, 23.3 किमी लंबा है। इस पैकेज पर अब तक लगभग 57 फीसद काम पूरा हो चुका है। पैकेज में NH-27 क्रॉसिंग पर गर्डर लॉन्चिंग का काम पूरा हो चुका है और मई 2026 तक यहां पर डेक स्लैब का काम किया जा रहा था। पैकेज-1 का निर्माण कार्य फरवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

End of Feed