कानपुर

'सूना है मन…मैडम न जाओ...' वो IPS जिनके तबादले पर रो पड़ी सिपाही, देखें ये भावुक Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 27, 2023, 05:14 PM IST

Kanpur IPS Raveena Tyagi: आईपीएस रवीना त्यागी ने बतौर डीसीपी ट्रैफिक रहते हुए भी कानपुर के यातायात को बहुत बेहतर कर दिया अब उनके तबादले पर गमगीन माहौल दिखा।

Image

रवीना त्यागी कानपुर में बतौर डीसीपी ट्रैफिक तैनात थी

कुछ नौकरशाह ऐसे होते हैं जो अपने पीछे अपना व्यवहार छोड़ जाते हैं और उनके तबादले पर साथी मातहत भी खासे दुखी हो जाते हैं ऐसे ही एक कानपुर में पदस्थ आईपीएस अधिकारी हैं रवीना त्यागी (Kanpur IPS Raveena Tyagi) जो अपने काम और व्यवहार से अपना ऐसा प्रभाव छोड़ गईं हैं जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

रवीना त्यागी कानपुर में बतौर डीसीपी ट्रैफिक तैनात थी, जहां से उनका तबादला हुआ है, उनको इस मौके पर विदाई दी गई और इस मौके पर समारोह भी हुआ, इसी समारोह में उनके साथ काम करने वाली सिपाही बेहद भावुक दिखी और उनके लिए एक गाना गया।

गाने में वह कह रही है 'मैडम ना जाओ छोड़ कर यही कहती है धड़कन...

कानपुर में उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी खासी सुधारी, रवीना त्यागी मूल रूप से गौतम बुद्ध नगर की रहने वाली हैं, वो साल 2014 में IPS बनीं, और वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने अच्छे कामों के लिए छाई रहती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article