कानपुर

UP T 20 League: आज से यूपी लीग का आगाज, इस तरह ग्रीन पार्क स्टेडियम का टिकट करें बुक, जानें कितनी है कीमत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2023, 03:52 PM IST

यूपी टी-20 (UP T-20) लीग आज से शुरु होने जा रहा है। आज का पहला मुकाबला कानपुर सुपर स्टार्स (Kanpur Superstars)और नोएडा सुपर किंग्स (Noida Super Kings) के बीच खेला जाएगा। इस बीच कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए है। इसके लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी।

Image

Up T20 League Cricket Match

Photo : iStock

UP T 20 League Today Match: आईपीएल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में पहली बार हो रही यूपी टी-20 (UP T-20) लीग का आगाज आज से शुरू होने जा रहा है। यह मुकाबला दिन और रात दोनों में होगें यानि यह मुकाबला डेय और नाइट होगा। आज का पहला मुकाबला कानपुर सुपर स्टार्स (Kanpur Superstars)और नोएडा सुपर किंग्स (Noida Super Kings) के बीच ग्रीनपार्क (Green Park) स्टेडियम में 7:30 बजे से खेला जाएगा। खेल की शुरुआत धमाके दार ओपनिंग के साथ की जाएगी। मैच के रंगारंग कार्यक्रम में फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ और अमीषा पटेल धमाल मचाएंगे। वहीं, खेल के लिए कड़े सुरक्षा का भी इंतजाम किया जाएगा।

UP T 20 League Team: छह टीमों के बीच कुल 33 मैच होंगे

इस मुकाबले को कुल छह टीमों के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ फाल्कन्स (Lucknow Falcons), मेरठ मैवरिक्स (Meerut Mavericks), गोरखपुर लायंस (Gorakhpur Lions),नोएडा सुपर किंग्स (Noida Super Kings),काशी रुद्रास (Kashi Rudras), कानपुर सुपरस्टार्स (Kanpur Superstars), के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें इन छह टीमों के बीच कुल 33 मैच खेलेंगे जाएंगे। जीतने वाली टीम को एक करोड़ रुपए नकद पुरुस्कार दिया जाएगा। यह मैच 30 अगस्त से 16 सितम्बर तक खेला जाएगा। इस खेल को देखने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से टिकट खरीद सकते हैं। मैच के दौरान सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

ड्रोन से होगी मैच की निगरानी

इस मैच की निगरानी ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। टी -20 मैच के दौरान पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। इसके लिए बहुस्तरीय घेरे में 2000 से भी ज्यादा पुलिस कर्मचारियों का सुरक्षा घेरा रहेगा। यहां तक की दर्शकों के सुरक्षा के लिए दीर्घाओं में भी पुलिस की तैनाती रहेगी। ग्रीनपार्क में हो रहे इस यूपी टी 20 मैचों के दौरान पुलिस के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से स्टेडियम के आस पास निगरानी रखी जाएगी।

}

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते है टिकट

इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए दर्शक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से टिकट खरीद सकते है। ऑनलाइन टिकट के लिए पेटीएम इनसाइडर को साझेदार बनाया गया है। इसके लिए आप पेटीएम इनसाइडर के जरिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते है। वहीं, ऑफलाइन टिकट आप ग्रीनपार्क स्टेडियम (Green Park Stadium) पहुंचकर भी खरीद सकते है। इसके लिए आपको ग्रीनपार्क के 10 सी गेट के पास जाना होगा। हालांकि टिकटों की कीमतें अलग-अलग दर्शकों के लिए अलग-अलग कीमतों वाली है। यह टिकट 100, 200, और 400 रुपए तक के उपलब्ध हैं। अगर आप स्टेडियम जा कर मैच नहीं देख सकते तो इसके लिए भी इंतजाम किया गया है। इसके लिए लीग ने जियो सिनेमा से पार्टनरशिप की है। इस मैच को आप वर्चुअल माध्यम से जियो सिनेमा पर घर से भी देख सकते है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'