कानपुर

Kanpur Dehat Double Murder: जमीन विवाद में दो भाइयों की निर्मम हत्‍या, सनसनी के बाद आठ पुलिसकर्मी सस्‍पेंड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 7, 2023, 12:36 PM IST

Kanpur Double Murder Case: कानपुर देहात में जमीनी विवाद को लेकर डबल मर्डर का मामला सामने आया है। हत्या के बाद गांव में पुलसि फोर्स तैनात की गई है। प्रशासन ने पुलिस पर कार्रवाई करते हुए, प्रभारी निरीक्षक समेत 8 पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

Image

Kanpur Dehat Double Murder: जमीन विवाद में दो भाइयों की निर्मम हत्‍या, सनसनी के बाद आठ पुलिसकर्मी सस्‍पेंड (प्रतीकात्‍मक फोटो)

Photo : BCCL

Kanpur Dehat Double Murder : यूपी के कानपुर देहात में जमीनी विवाद को लेकर डबल मर्डर का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो सगे भाईयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि परिवार के अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन यहां भी पुलिस की लापरवाही सामने निकलकर आ रही है। हालांकि, प्रशासन ने पुलिस पर कार्रवाई करते हुए, प्रभारी निरीक्षक समेत 8 पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। हत्या के बाद से गांव में पुलसि फोर्स तैनात की गई है।

पीकअप को लेकर हुआ था विवाद

पूरा मामला कानपुर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के निनाया गांव का है। मृतकों की पहचान सत्य नारायण (72) और उनके भाई रामवीर (56) के रूप में हुई हैं। दरअसल, गुरुवार की शाम गांव में सत्य नारायण शर्मा और मोहन शुक्ला के बीच पीकअप खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। हालांकि, यह विवाद कुछ देर बाद शांत हो गया। वहीं, मोहन शुक्ला लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर देर रात करीब 11:30 बजे सत्य नारायण के घर पर पहुंचे। चारपाई पर सो रहे नारायण को पीटने लगे। बीच-बचाव करने आए उसके पूरे परिवार को पीटा।

8 पुलिस कर्मचारी निलंबित

हालांकि, इस घटना में सत्य नारायण और उसके भाई रामवीर की मौत हो गई। वहीं, परिवार के अन्य चार सदस्यों की हालत गंभीर हो गई। सभी घायलों को गजनेर CHC में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना के मामले को लेकर पुलिस और प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगा है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक समेत 8 पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम आलोक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो पक्षों में आपस में विवाद और लड़ाई हुई। दो लोगों की मौत हो गई। चार को गिरफ्तार किया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article