कानपुर

UP News: दोहरे अग्निकांड से दहल गया कानपुर, जल गए करोड़ों के बस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 6, 2023, 03:15 PM IST

Kanpur Double Fire Accident: कानपुर से दोहरे अग्नीकांड का मामला सामने आया है। पहला मामला नौबस्ता से आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई, जिससे आसपास के 50 घरों को खाली करवाया गया है। वहीं, दूसरा मामला कानपुर के चकेरी के बस स्टेशन का है।

Image

UP News: दोहरे अग्नीकांड से दहल गया कानपुर, जल गए करोड़ों के बस (सांकेतिक फोटो)

Photo : BCCL

Kanpur Double Fire Accident: कानपुर में गुरुवार देर रात दो जगह पर आग लगने का मामला सामने आया है। दरअसल, पहला मामला नौबस्ता से आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक कपड़े के गोदाम में आग लग गई, जिससे आसपास के 50 घरों को खाली करवाया गया है। मौके पर दमकल की 15 गाड़ियां लगातार 10 घंटे से आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं। वहीं, दूसरा मामला कानपुर के चकेरी के बस स्टेशन का है। बताय जा रहा है कि यहां अचानक आग लगने से 3 बसें जलकर सिर्फ ढ़ांचा बचा है।

पहला मामला

दरअसल, कानपुर के नौबस्ता संजय नगर में एक कपड़े के गोदाम में देर रात करीब 3 बजे आग लगने की खबर उसके मालिक सुनील को मिली। इस गोदाम में सेना की वर्दियां तैयार होती है। सूचना मिलते ही गोदाम मालिक मौके पर पहुंचा, तो देखा कि चंद मिनटों में ही आग ने विकराल रूप ले ली है। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद CFO दीपक शर्मा फायर ब्रिगेड की 5 पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे हैं। वहीं, फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची।

50 से ज्यादा घर करवाए गए खाली

आग के विकराल रूप को देखकर पांच गाड़ियां और बुलाई गई। इसके बाद दमकल कर्मियों ने चोरों तरफ से आग को बुझाने की कोशिश की। आसपास के 50 घरों को खाली करवाया गया। हालांकि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं, आग को करीब 10 घंटे से बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, CFO दीपक शर्मा ने बताया कि आग पर चोरों तरफ से पानी डाला जा रहा है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

दूसरा मामला

वहीं, दूसरा मामला कानपुर के चकेरी अहिरवा का है। यहां गुरुवार देर रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से ई-बस डिपो में आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच कर करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस भीषण हादसे में 3 बसें जल गईं। बस का सिर्फ लोहे का ढ़ांचा बचा है। बताया जा रहा है कि एक बस की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए है। हालांकि शुक्रवार को टेक्निकल इसकी जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article