कानपुर

Makar Sankranti: कानपुर में मकर संक्रांति पर बिठूर से लेकर सिद्धनाथ घाट तक विशेष इंतजाम, आप भी चले आइए यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 06:35 PM IST

Makar Sankranti: इस वर्ष मकर संक्रांति की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कुछ जानकारों के मुताबिक, मकर संक्रांति की तारीख 14 तो कुछ 15 जनवरी बता रहे हैं। वहीं, कानपुर में मकर संक्रांति पर स्नान के लिए कानपुर में तैयारी तेज से चल रही है। नगर निगम घाटों पर व्यवस्थाओं के इंतजाम चाकचौबंद करेगा।

Image

मकर संक्रांति पर स्नान को लेकर कानपुर में घाटों पर तैयारियां शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • मकर संक्रांति पर कानपुर नगर निगम बदलेगा घाटों की सूरत
  • कानपुर में मकर संक्रांति स्नान की तैयारियां तेज
  • 14 और 15 जनवरी को घाटों पर होगा स्नान, सफाई के विशेष इंतजाम


Makar Sankranti: मकर संक्रांति को लेकर कानपुर में गंगा किनारे घाटों की सूरत बदली जाएगी। इसके लिए कानपुर नगर निगम की टीम ने योजना तैयार कर ली है। कानपुर में 14 और 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर इस बार नगर निगम ने बिठूर से लेकर सिद्धनाथ घाट तक सफाई के विशेष इंतजाम कर लिए हैं। मकर संक्रांति स्नान के लिए घाटों पर तैयारियां तेज हो गई है। इस बार नगर निगम घाटों पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। घाटों पर सुरक्षित स्नान के लिए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने कानपुर नगर निगम को घाटों पर व्यवस्थाओं पर इंतजाम चाक चौबंद करने का लेटर लिखा है।

कानपुर में श्रद्धालु परमट, भगवतदास घाट, मेस्कर घाट, गुप्तार घाट, सरसैया घाट, रानी घाट, जाजमऊ घाट समेत गंगा बैराज घाट पर गंगा स्नान करने आते हैं। कानपुर में घाटों पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाएगा।

महिला और पुरुष के अलग-अलग स्नान की व्यवस्था

इसके साथ ही लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। घाटों में सफाई और कूड़ादान रखे जाएंगे, घाटों की सीढ़ियों पर जमी बालू को हटाया जाएगा। घाटों को समतल किया जाएगा। इन घाटों पर महिला और पुरुष के अलग-अलग स्नान की व्यवस्था की जाएगी। अभी गंगा घाटों पर कई समस्याएं हैं। परमट घाट पर तो कॉरिडोर का कार्य चल रहा है। इससे घाट पर मिट्टी जम गई है। सरसैया घाट पर अतिक्रमण हो रखे हैं। घाट पर रोशनी का इंतजाम नहीं है। घाट तक जाने वाले रास्ते पर भी कई अतिक्रमण हो रखे हैं।

मकर संक्रांति की तिथि और शुभ मुहूर्त

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय संखवार के अनुसार, जोनल अधिकारियों को ड्यूटी दी गई है। सभी व्यवस्थाएं समय से दुरुस्त कर ली जाएंगी। जिले के बिठूर ब्रह्मावर्त घाट, राम घाट, महाराज घाट, सीता घाट, गुदारा घाट, शुक्ला घाट, सत्ती चौराघाट छप्पर घाट पर स्नान किया जाएगा। बिल्हौर के नानामऊ घाट, राधन घाट और अकबरपुर सेंग घाट पर श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। चौबेपुर में बंदीमाता घाट और टूटा घाट, शिवराजपुर में खेरेश्वर घाट एवं आरौल में आंकिन घाट पर भी स्नान करने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। वहीं, पंचांग के अनुसार इस वर्ष मकर संक्राति 15 जनवरी को है। क्योंकि सूर्यदेव का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की रात 08: 43 मिनट पर हो जाएगा, उदयातिथि के मुताबिक अगले दिन 15 जनवरी को मकर संक्राति मनाई जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article