Kanpur: जर्जर रोड से परेशान 'भगवान' सड़क पर उतरे, 48 घंटे में मरम्मत नहीं तो रामलीला बंद करने की चेतावनी

कानपुर में जर्जर रोड से परेशान रामलीला कमेटी ने प्रदर्शन का अनोखा तरीका अपनाया है। यहां सड़क की मरम्मत ना होने के कारण रामलीला कमेटी के भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान के पात्रों ने प्रदर्शन किया। कमेटी ने पहले ही प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया।

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां श्री दुर्गा सार्वजनिक रामलीला नवयुवक कमेटी ने नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ अनूठा तरीका अपनाया। श्याम नगर टटियन स्थित रामलीला मैदान की ओर जाने वाली सड़क की जर्जर हालत से परेशान कमेटी ने प्रतीकात्मक रूप से भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान को ही सड़क पर उतार दिया।

kanpur ramleela committee protest

हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन करते रामलीला कमेटी के सदस्य और पात्र

जर्जर सड़क से श्रद्धालु परेशान

पिछले कई दिनों से रामलीला मैदान की ओर जाने वाली मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब है। टूटे गड्ढों से भरी सड़क पर रोजाना वाहन चालकों के गिरने और घायल होने की घटनाएं हो रही हैं। सड़क की खस्ता हालत के कारण पिछले चार दिनों से भगवान राम की झांकी भी नहीं निकल सकी। श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed