Meat Shop Viral Video: कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे (Pramila Pandey) अपने दल बल के साथ शहर के साकेत नगर इलाके में अवैध अतिक्रमण को साफ करवाने के लिए निकली थीं इसी दौरान उनकी नजर खुले में बिक रहे मीट की दुकानों (Kanpur Meat Shop) पर पड़ गई फिर क्या था मेयर साहिबा गुस्से से भर गईं, दुकानदारों को तुरंत दुकानें हटाने के लिए कह दिया।
मेयर प्रमिला पांडे ने पराग डेरी के पास खुले में दुकान लगाकर मीट-मछली बेचने वालों को जमकर फटकार लगाई और कड़ा एक्शन लेने को कहा। मेयर कानपुर के साउथ इलाके में रोड पर फैले अतिक्रमण को साफ करवाने के लिए अपनी टीम के साथ पहुंची थीं जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मछलियों को गंगा बैराज पर गंगा में छुड़वा दिया गया
दुकानदारों ने कहा कि हमारी मछलियां सब भर के ले गए जो हम लोग खरीद के लाए थे वहीं मंडी से उठाई गई मछलियों को लेकर निगम प्रशासन ने बताया कि उनको गंगा बैराज पर गंगा में छुड़वा दिया गया, और जो मांस था उसको फेंक दिया गया है, दुकानदारों को इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है।
