कानपुर

UP News: Mayur Group कंपनी पर IT की बड़ी रेड, 150 से अधिक अधिकारी शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 5, 2023, 02:20 PM IST

Mayur Group: मयूर ग्रुप कंपनी पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने 1 हजार करोड़ रुपए की टैक्स चोरी को अंजाम दिया है। इसके बाद इनकम टैक्स ने सिविल लाइन स्थित मयूर ग्रुप की कोठी में छापेमारी की।

Image

UP News: Mayur Group कंपनी पर IT की बड़ी रेड, 150 से अधिक अधिकारी शामिल

Mayur Group IT Raid: मयूर ग्रुप कंपनी पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें मयूर ग्रुप कानपुर की बड़ी वनस्पति तेल कंपनी है। सुत्रों के मुताबिक इनकम टैक्स ने यूपी के 20 और एमपी के 15 ठिकानों पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इस मामले में करीब 150 से अधिक अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। सुत्रों की मानें तो कंपनी ने करीब 1 हजार करोड़ रुपए की टैक्स चोरी को अंजाम दिया है, जिसको लेकर आयकर विभाग सुबह से कार्रवाई कर रही है।

1 हजार करोड़ रुपए का है मामला

दरअसल, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे आयकर की टीमें मयूर ग्रुप के ठिकानों पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कंपनी ने 1 हजार करोड़ रुपए की टैक्स चोरी को अंजाम दिया है। इसके बाद इनकम टैक्स ने सिविल लाइन स्थित मयूर ग्रुप की कोठी में छापेमारी की। सुत्रों के अनुसार यहां दो दर्जनों से भी अधिक अधिकारियों के मौजूद होने की सूचना है। वहीं, इस आलीशान कोठी में कंपनी के दो डॉयरेक्टर के होने की भी सूचना है।

दस्तावेज खंगाल रही IT की टीमें

इसी के साथ ही कानपुर देहात के रनियां क्षेत्र के फैक्ट्री में भी अधिकारियों के होने की सूचना मिली है। सुत्रों की मानें, तो कंपनी पर पूरे एक हजार करोड़ रुपए की टैक्स चोरी करने की बात सामने आ रही है, जिसको लेकर आयकर की टीम कार्रवाई कर रही हैं। सारे दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है।

इससे पहले भी हुई छापेमारी

बता दें इससे पहले भी कंपनी के ठिकानों पर 30 दिसंबर 2021 को छापेमारी की गई थी, जिसमें ITC (Input Tax Credit) में बड़ी गड़बड़ी पकड़ी गई थी। इसके साथ ही 25 फरवरी 2019 को DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) कोलकाता और लखनऊ की टीमों ने भी छापेमारी की थी। हालांकि इस मामले में कंपनी के मालिक सुनील गुप्ता और सुरेश गुप्ता भी फंसे थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article