कानपुर

उन्नाव में भू-माफिया नसीम अहमद पर बड़ी कार्रवाई, 1 अरब से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 12:25 PM IST

Dr Naseem Ahmad : प्रशासन ने नसीम की 40 बीघा जमीन की कुर्की की है। महीने भर के भीतर कुर्की की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। नसीम पर आरोप है कि वह अपने भाई-भतीजों एवं रिश्तेदारों के नाम पर जमीन की खरीद-फरोख्त करता था। मुजफ्फरनगर कोतवाली में उस पर कुल आठ केस दर्ज हैं।

Image

उन्नाव के भूमाफिया पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।

Dr Naseem Ahmad : उन्नाव में भू-माफिया डॉ. नसीम अहमद पर योगी प्रशासन की 'हंटर' चला है। प्रशासन ने अहमद की एक अरब से ज्यादा की चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। संपत्तियों की कुर्की के लिए डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई गई। कुर्की की कार्रवाई जाजामऊ, कटरी, पीपरखेड़ा में हुई है। प्रशासन ने नसीम की 40 बीघा जमीन की कुर्की की है। महीने भर के भीतर कुर्की की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। नसीम पर आरोप है कि वह अपने भाई-भतीजों एवं रिश्तेदारों के नाम पर जमीन की खरीद-फरोख्त करता था। मुजफ्फरनगर कोतवाली में उस पर कुल आठ केस दर्ज हैं। नसीम की अब तक जिन चल-अचल संपत्तियों की कुर्की हुई है उनकी कीमत 1 अरब 22 लाख रुपए बताई गई है। भू माफिया बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा कर कर उसकी प्लाटिंग करता था।

नसीम पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है

उन्नाव के सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने कहा, 'अहमद अपने भाई, भतीजे और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर जमीन की खरीद-फरोख्त करता था। सदर कोतवाली और गंगाघाट कोतवाली में उसके खिलाफ कुल आठ मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामले मौत की धमकी से जुड़े हैं। अन्य मामले फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीन खरीदे एवं बेचे जाने से संबंधित हैं। साल 2022 में उसके खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई।'

अरबों की संपत्तियां हुईं कुर्क

दोनों कार्रवाई को मिलाकर अब तक दो अरब 12 करोड़ 78 लाख 62 हजार 476 रुपये कीमत की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। सीओ ने बताया कि इसके पहले भी प्रशासन की ओर से कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है, जिसमें 90.13 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'