Kanpur Rain: कानपुर में झमाझम बरसे मेघ, तालाब बनी सड़कें, मूसलाधार बारिश से जूही पुल जलमग्न

Kanpur Rain: कानपुर में भारी बारिश होने के बाद कई सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। जूही पुल भी जलमग्न हो गया है। बारिश के कारण नालों के ओवरफ्लो करने और सड़कों पर पानी आने से लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर में भारी बारिश
  • तालाब बनी कई सड़के
  • बारिश के बाद जूही पुल जलमग्न

Kanpur Rain: मानसून ने पूरे यूपी को कवर कर लिया है। मानसून की दस्तक के बाद से कानपुर में बारिश का सिलसिला जारी है। कानपुर में हुई भारी बारिश के कारण यहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और शहर का मौसम कूल-कूल बना हुआ है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कानपुर में 80.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि कानपुर में ये इस सीजन की सबसे अधिक बारिश है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो यूपी में इस साथ अच्छी और हर साल की तुलना में अधिक बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस बीच कानपुर के कई इलाकों में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

Kanpur Rain.

तालाब बनी सड़कें

तालाब बने कानपुर के कई इलाके

मानसून की दस्तक से साथ कानपुर में हुई भारी बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं उनका घरों से बाहर जाना भी मुश्किल हो गया। शहर के कई इलाके तालाब बन गए हैं। बारिश के बाद कई सड़के जलमग्न हो गई हैं। गलियों और कॉलोनियों में भी जलभराव की समस्या सामने आ रही है। कई रास्तों को जलभराव के चलते बंद कर दिया गया है। सड़कों पर जलभराव किसी खतरे से कम नहीं है। कहां गड्ढा है और कितना गहरा है, इसकी जानकारी न होने के कारण अधिकतर लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। इस बीच आइए आपको बताएं किन इलाकों में जलभराव हुआ है।

End of Feed