कानपुर

Kanpur: चारपाई पर सो रहे युवक की हत्या, धारदार हथियार से किया हमला, पुलिस हिरासत में आरोपी

कानपुर के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के चतुर नवादा गांव में एक युवक की सोते हुए हत्या कर दी गई। वह घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई डालकर सो रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। चुनावी रंजिश में हत्या करने की बात सामने आई है।

Image

कानपुर में युवक की हत्या

KEY HIGHLIGHTS
  • चारपाई पर सो रहे युवक की हत्या
  • चुनावी रंजिश में की हत्या
  • आरोपी ने हत्या की बात कुबूल की

Kanpur Muder: कानपुर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां चारपाई पर सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। युवक का शव चारपाई पर खून से सना हुआ मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेसिंग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर जांचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात स्वीकर कर ली है। इस वारदात को लेकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

गांव के युवक ने की हत्या

यह मामला रसूलाबाद थाना क्षेत्र के चतुर नवादा का है। बुधवार तड़के चारपाई शिव सिंह उर्फ लालू (40) सो रहा था। इसी दौरान उसके ऊपर गांव के एक युवक ने बांका से हमला कर दिया। युवक के चीखने की आवाज सुनकर परिजन उसके पास पहुंचे और उसे खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा देखा। हमले के कारण कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने हत्या की वजह चुनावी रंजिश को बताया है।

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

मृतक के भाई तेजसिंह के अनुसार मृतक उसका छोटा भाई था। मंगलवार रात को वह घर के बाहर चबूतरे पर चारपाई डालकर सो रहा था। रात को 3 बजे उन्हें शिव सिंह के चीखने की आवाज आई। जिसे सुनकर वे लोग बाहर आए, जहां उन्होंने देखा कि गांव का बृजमोहन बांका से उसपर हमला करने के बाद पास में खड़ा है। परिजनों को वहां देखकर फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ब्रजमोहन को हिरासत में ले लिया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article