Hamirpur Lok Sabha Seat, उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की डेट, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की तारीख

Hamirpur Lok Sabha Seat: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से हमीरपुर की सीट सामान्य श्रेणी की है। वर्तमान में ये सीट भाजपा के पास है। हमीरपुर लोकसभा सीट पर चुनाव कब होंगे, यहां से उम्मीदवार कौन हैं और किस दिन चुनाव का रिजल्ट आएगा, आइए जानते हैं।

Hamirpur Lok Sabha Polling Date: हमीरपुर लोकसभा सीट चित्रकूट धाम मंडल में पड़ने वाली अनारक्षित सीट है। हमीरपुर सीट बेतवा और यमुना नदियों के संगम पर स्थित है। इस लोकसभा सीट पर समाजवाटी पार्टी, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सभी ने जीत का स्वाद चखा हुआ है। हालांकि इस सीट पर सबसे अधिक बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं पिछले दो चुनावों में भाजपा को यहां से जीत मिली है। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में जीत के लिए सभी प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस बार हमीरपुर सीट पर भाजपा और सपा दोनों के बीच कड़ा मुकाबला है। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में इस सीट पर मतदान होंगे। जिसके बाद मतगणना के दिन पता चलेगा कि हमीरपुर सीट पर भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी या फिर किसी और दल पर जनता अपना भरोसा जताएगी।

Hamirpur Lok sabha seat.

हमीरपुर लोकसभा सीट

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान की तारीख (Hamirpur Lok Sabha election polling date)

हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए पांचवें चरण में मतदान होंगे। इस सीट पर 20 मई को वोट डाले जाएंगे। इस दिन वोटर्स अपने मतों का इस्तेमाल करके प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

End of Feed