कानपुर

कानपुर में भीषण आग में 500 दुकानें आईं चपेट में, करोड़ों का नुकसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2023, 12:52 PM IST

कानपुर के बाांसमंडी इलाके में स्थित मल्टी स्टोरी काम्पलेक्स में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। लेकिन बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

kanpur fire news: उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर पुलिस आयुक्तालय के बांसमंडी इलाके में एक बहुमंजिला वाणिज्यिक टावर में भीषण आग लग गई और आसपास के टावरों तक फैल गयी, जिसकी चपेट में करीब 500 दुकानें आयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को आग लगी। आग एआर (अफाक रसूल) टावर से शुरू हुई और तेजी से मकसूद, हमराज कॉम्प्लेक्स और नफीस टावर में भी फैल गई, जिससे इन चारों टावर में स्थित लगभग 500 दुकानें चपेट में आ गईं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस घटना में नकदी और सामान समेत करीब 100 करोड़ रुपये की क्षति का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि तेज धूल भरी आंधी के बाद शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।उन्होंने बताया कि कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ और कन्नौज सहित सभी पड़ोसी जिलों को बचाव अभियान में सहायता के लिए दमकल गाड़ियों को भेजने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन कर्मियों ने आग को आसपास के अन्‍य टावरों और इमारतों में फैलने से सफलतापूर्वक रोक दिया है

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article