कानपुर

Etawah Gangrape: जीजा ने किया रिश्तों को शर्मसार, शराब पिलाकर साली के साथ गैंगरैप

इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र में जीजा ने अपनी साली को शराब पिलाकर दोस्तों संग उसका गैंगरेप किया। अगली सुबह पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Image

जीजा ने साली संग किया गैंगरेप (फोटो साभार- ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • जीजा ने साली संग किया गैंगरेप
  • गैंगरेप से पहले पिलाई शराब
  • पुलिस ने कराया पीड़िता का मेडिकल

इटावा से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां जीजा ने अपनी ही साली के साथ गलत काम किया। आरोपी जीजा ने पहले साली को शराब पिलाई फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया। जब पीड़िता को सुबह होश आया तो उसने जीजा और उसके चार दोस्तों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जीजा समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बहन के ससुराल में थी पीड़िता

यह घटना इटावा के बसरेहर थाना क्षेत्र की है 32 वर्षीय पीड़िता शादीशुदा है लेकिन अपने पति से अलग रह रही है। पीड़िता अपनी बहन और जीजा के साथ उसके ससुराल में रह रही थी, लेकिन बहन के ससुर को उसके यहां रहने से आपत्ति थी जिस कारण पीड़िता मंगलवार की रात को अपनी बहन के घर से वापस जा रही थी, उसका जीजा भी उसे छोड़ने के लिए साथ में जाने लगा। रास्ते में मंदिर के पीछे बने मकान में उसे ले जाकर शराब पिलाई, फिर दोस्तो को भी वहां बुला लिया और साली के साथ गैंगरेप किया।

घटना पर एसएसपी का बयान

पीड़िता ने अगली सुबह बसरेहर थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने 376डी का अभियान दर्ज किया है और महिला का मेडिकल कराकर सीआरपीसी 176 के तहत कार्रवाई भी की गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'