Saras and Arif Relationship: पक्षी और इंसान का रिश्ता कितना खास हो सकता है इसकी मिसाल है यूपी के अमेठी के रहने वाले आरिफ और सारस की अनूठी दोस्ती (Saras and Arif Friendship), जी हां इनकी दोस्ती के कई वीडियो वायरल हुए थे और सोशल मीडिया पर खासी चर्चा भी रही थी।
गौर हो कि अमेठी के आरिफ को करीब एक साल पहले एक घायल सारस मिला था उन्होंने उसका इलाज किया और उसे खिलाया-पिलाया यही नहीं उसे अपने परिवार के सदस्य की तरह पाला और दुलार किया, जिसके बाद से सारस को भी आरिफ से दोस्ती हो गई और वह वहीं रहने लगा।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव को जब उनकी दोस्ती के बारे में पता चला तो वह दोनों से मिलने पहुंच गये उनकी अनूठी दोस्ती देखकर अखिलेश ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर भी किया। इसके बाद वन विभाग की टीम आई और सारस को पकड़कर ले गई।
बेहद भावुक कर देने वाला लम्हा
बाद में सारस को कानपुर चिड़ियाघर में छोड़ दिया गया, मंगलवार को उससे मिलने आरिफ पहुंचे तो वहां बेहद भावुक कर देने वाला नजारा सामने आया। आरिफ सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के साथ कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे थे।
आरिफ ने सारस से मुलाकात के दौरान उससे हालचाल पूछा उन्होंने सारस से पूछा कि मुझे पहचान पाये कि नहीं उसके बाद तो सारस की बैचेनी देखने लायक थी, सारस आरिफ को देख कर इतना उत्साहित हो गया की वो उनसे मिलने के लिए बाड़े में उछलकूद मचाने लगा और वो अपने प्यार को अपनी गर्दन हिलाकर, बाड़े में ही अपने दोस्त आरिफ से मिलने की बैचेनी को दर्शाने लगा, ये काफी भावुक कर देने वाला लम्हा था।
