Kanpur Accident: कानपुर में भीषण हादसे में बस के उड़े परखच्चे, नेशनल हाईवे 19 की घटना; एक की मौत

कानपुर में शनिवार तड़के नेशनल हाईवे 19 पर भीषण हादसे में एक प्राइवेट स्लीपर बस के परखच्चे उड़ गए है। बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। करीब 50 लोगों के घायल होने की खबर है।

Kanpur Bus Accident: कानपुर में शनिवार तड़के नेशनल हाईवे 19 पर भीषण हादसा हो गया, जिसमें एक प्राइवेट स्लीपर बस के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि बस एक खड़े डंपर से जा भिड़ी, जिससे बस के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।मइस टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस में सवार करीब 50 यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी लोग तीर्थयात्री थे जो दर्शन के लिए जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के जब बस कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी, चालक खड़े डंपर को समय रहते देख नहीं पाया और सीधे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

kanpur nh 19 accident

हादसे में क्षतिग्रस्त बस का अगला हिस्सा

एक की मौत, कई घायल

कानपुर में नेशनल हाईवे 19 पर शनिवार को एक बस और खड़े ट्रक के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी के अनुसार, हादसे के बाद घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, "एक बस खड़े ट्रक से टकरा गई और हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई... घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" हादसे के स्थान पर NHAI के एक अधिकारी ने ANI से बात करते हुए बताया कि जब दुर्घटना हुई तब बस कानपुर की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा, "बस कानपुर की ओर जा रही थी... कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं और कुछ को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल भेज दिया गया है। अधिकांश लोगों को मामूली चोटें आई हैं।"

End of Feed