Kal Ka Heatwave: भारत के कई हिस्सों में शनिवार को भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहा तथा कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। आलम ये है कि कहीं-कहीं 47 से 48 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने देश के अधिकांश हिस्सों पर लू का रेड अलर्ट जारी कर रखा। आलम ये है कि दिन के साथ रातें भी बेहद गर्म हो चली हैं। अब इंसानों के साथ पशु और पक्षी भी बेहाल हैं। आने वाले दिनों में अगर बारिश नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। आइये जानते हैं कल गर्मी का रेड अलर्ट, ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट घोषित है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के तीन जिलों के लिए सोमवार को लू का अलर्ट जारी किया। भीषण गर्मी का असर केवल इंसानों पर ही नहीं, बल्कि जानवरों और पक्षियों पर भी पड़ने लगा है। दिल्ली में पशु चिकित्सकों और पशु बचावकर्मियों ने बताया कि कबूतर थकान के कारण बेहोश होकर आसमान से गिर रहे हैं, निर्जलीकरण के कारण कई चील सड़क किनारे पडी़ हुई दिखीं और लगातार गर्मी के कारण आवारा पशु पेट संबंधी विषाक्तता से जूझ रहे हैं।
तेलंगाना के राजस्व मंत्री पी. श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि राज्य में लू की स्थिति के कारण सात जिलों में 16 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अत्यधिक तापमान वाले गांवों की पहचान करें, वहां ’हीट अलर्ट’ जारी करें और सार्वजनिक स्थानों तथा कार्यस्थलों पर पीने का पानी, छाछ और ओआरएस पैकेट की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

IMD का हीटवेव ग्राफ
राजस्थान में 44.2 डिग्री सेल्सियस
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में चित्तौड़गढ़ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि रविवार से तापमान और बढ़ सकता है तथा कुछ स्थानों पर भीषण लू की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और रविवार से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा।
दिल्ली में गर्मी का कहर
दिल्ली में भी तेज हवाओं और हल्की बारिश के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। हालांकि, सुबह हुई हल्की बारिश से शहर के कुछ हिस्सों को अस्थायी राहत जरूर मिली। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि रविवार से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा तथा चंडीगढ़ में तापमान और बढ़ने का पूर्वानुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में गर्मी का प्रभाव इंसानों से आगे बढ़कर जानवरों तक पहुंच गया है। शहर में पशु चिकित्सकों और बचावकर्मियों का कहना है कि पिछले कुछ हफ्तों में निर्जलीकरण, लू, संक्रमण से पीड़ित पक्षियों और आवारा जानवरों से संबंधित सूचनाओं में भारी वृद्धि हुई है, क्योंकि लंबे समय से जारी शुष्क मौसम और अत्यधिक तापमान से दिल्ली-एनसीआर प्रभावित हुआ है।
दिल्ली पिछले कई दिन से लू की चपेट में है, जहां कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। चिकित्सकों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में गर्मी से संबंधित बीमारियों वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिनमें आंखों में जलन, निर्जलीकरण से होने वाला सिरदर्द और गर्मी से उत्पन्न तंत्रिका संबंधी समस्याएं शामिल हैं।
पंजाब और हरियाणा में भी भीषण गर्मी
पंजाब और हरियाणा में भी भीषण गर्मी जारी रही। हरियाणा के रोहतक में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पंजाब के बठिंडा में पारा 43.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पंजाब के अन्य क्षेत्रों में अमृतसर में 40.5 डिग्री सेल्सियस और लुधियाना में 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां गर्मी ऑरेंज अलर्ट है।
हरियाणा में कितना तापमान
हरियाणा में अंबाला का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस और हिसार का 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हीटवेव का ग्राफ
हिमाचल का मौसम कैसा है
हिमाचल प्रदेश में शिमला मौसम केंद्र ने 26 और 27 मई के लिए राज्य के कुछ हिस्सों में लू का येलो अलर्ट जारी किया है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है। यहां भी गर्मी का रेड अलर्ट है। इसके साथ ही, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले कुछ दिन में राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान भी जताया गया है। झारखंड में आईएमडी ने सोमवार के लिए गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है, जबकि 24 मई से अगले छह दिन तक कई अन्य जिलों में बिजली चमकने और मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।
हीटवेव क्या है?
मौसम विभाग ने बताया कि तेलंगाना, विदर्भ, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और रायमसीला समेत देश के करीब 25 राज्यों में दिन और रात का तापमान तेजी से बढ़ सरहा है। अगले 10 दिन में 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मैदानी इलाकों में हीटवेव के 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना आवश्यक है, जो सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होना चाहिए। तटीय क्षेत्रों के लिए यह सीमा 37 डिग्री सेल्सियस और पहाड़ी क्षेत्रों के लिए 30 डिग्री सेल्सियस निर्धारित है। इस दौरान डीहाइड्रेशन, हीट क्रैम्प्स और जानलेवा हीटस्ट्रोक होने का खतरा बढ़ सकता है। ले चलमे से चक्कर आना, बेहोशी इत्यादि आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
गर्मी कहां पड़ रही
देश के अधिकांश भागों पर तापमान में बढ़ोतरी जारी है। हालांकि, अभी भी हिमालयी राज्यों पर बर्फबारी से मौसम सुहावना है, लेकिन उत्तर भारत में न्यूनतम और अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। लिहाजा, अगले सप्ताह तक मौसम काफी गर्म महसूस होगा। फिलहाल, दक्षिण भारत, पूर्वोत्तर और गुजरात, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के अधिकांश भागों पर गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही कुछ राज्यों में लू और सनबर्न का अलर्ट जारी हो सकता है।
सनबर्न क्या होता है?
गर्मी का सीजन शुरू होने के संकेत मिलने लगे है। लिहाजा गर्मियों के सीजन से बचाव के लिए सनबर्न का अलर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, एक्सपर्ट के मुताबिक, सनबर्न त्वचा के लिहाज से काफी हानिकारक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में इसे डर्माटाइटिस सोलारिस कहा जाता है। सनबर्न सूरज की यूवी किरणों के अधिक संपर्क में आने से होती है। इससे स्किन पर इरिटेशन होने लगती है, जिससे त्वचा में छाले, सूजन और लाल दाग पड़ने लगते हैं और दर्द महसूस होता है। यानी की अधिकांश केस में स्किन झुलस जाती है, जिससे उसका कलर डार्क प्रतीत होता है।
रेड अलर्ट (Heatwave Red Alert)
मौसम विभाग रेड अलर्ट तब जारी करता है जब गर्मी बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच जाती है। आमतौर पर जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक पहुंच जाता है या लगातार कई दिनों तक भीषण लू का सिलसिला जारी रहे, तब मौसम विभाग रेड अलर्ट जारी करता है। इस दौरान हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बहुत बढ़ जाता है।
ऑरेंज अलर्ट (Heatwave Orange Alert)
ऑरेंज अलर्ट के तहत गर्मी खतरनाक स्तर की बढ़ती है। यह अलर्ट तब जारी होता है जब तापमान सामान्य से काफी ज्यादा हो और लू चलने की संभावना बनी रहे। इस स्थिति में लंबे समय तक धूप में रहने से कमजोरी, चक्कर, डिहाइड्रेशन और थकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
येलो अलर्ट (Heatwave Yellow Alert)
येलो अलर्ट गर्मी को लेकर शुरुआती चेतावनी होती है। इसका मतलब है कि तापमान बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में लू या गर्म हवाओं का असर दिख सकता है। यह अलर्ट लोगों को पहले से सावधान रहने के लिए जारी किया जाता है ताकि वे अपनी दिनचर्या में जरूरी बदलाव कर सकें।
