शहर

Kal Ka Mausam : 48 घंटे बादल गिराएंगे झमाझम पानी, बर्फबारी-कोल्ड डे की चेतावनी; लौटेगा कोहरा-ठंडी

Kal Ka Mausam, 09 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : पहाड़ों पर 9 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आ रहा है, जिसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के अधिकांश भागों पर आसमान पर बादल छाए रहने एवं बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। 11 फरवरी तक लगातार बर्फबारी के साथ पानी गिरने से सर्दी में इजाफा होगा। वहीं, उत्तर भारत के कुछ राज्यों पर भी बदली छाई नजर आ सकती है। अगले 3 दिन तक गंगा के मैदानी क्षेत्रों पर तेज पछुआ हवाएं परेशान करेंगी और सुबह-शाम अधिक सर्दी महसूस होगी, लेकिन दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ेगा।

Image

कल का मौसम

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : उत्तर भारत में अगले 2 दिन में मौसम बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के हवाले से सोमवार यानी 9 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों के मौसम को प्रभावित करेगा, जिसका आंशिक असर उत्तरी राज्यों पर भी पड़ेगा। अगले 3 दिन तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के बीच बारिश की संभावना प्रबल है। इस दौरान आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मैदानी भागों तक झमाझम बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और यूपी के कुछ हिस्सों पर पड़ सकता है। अनुमान है कि बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, किसी मजबूत मौसमी गतिविधि की चेतावनी नहीं है। बहरहाल, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी राज्यों में पछुआ हवाओं के असर से सर्दी महसूस होगी, लेकिन तापमान बढ़ने की संभावना है। फिलहाल, सुबह हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाये रहने का अनुमान जताया जा रहा है।

शहर का नामन्यूनतम तापमान (9 फरवरी) अधिकतम तापमान (9 फरवरी)
दिल्ली11°C24°C
मुंबई23°C29°C
चंडीगढ़9°C22°C
भोपाल13°C26°C
जयपुर11°C26°C
लखनऊ11°C25°C
पटना12°C24°C
शिमला3°C16°C
देहरादून6°C19°C
कश्मीर-1°C8°C
कोलकाता14°C27°C

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में अगले 24 घंटे में मौसम थोड़ा परिवर्तित हो सकता है। 9 फरवरी से अगले 3 दिन तक बादलों की आवाजाही से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे दिन में धूप के साथ तेज पछुआ हवाएं चलने से सुबह शाम अधिक सर्दी महसूस होगी, जबकि दिन थोड़े से नॉर्मल ठंडक के बीच गुजरेंगे। सोमवार को फतेहपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस, पाली में 5, सीकर में 6, सिरोही में 7, करौली में 7 औप जयपुर में 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। अब अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि, ज्यादातर जिलों में मौसम साफ शुष्क रहने की बात कही है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में 9 और 10 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन की बात कही जा रही है। हालांकि, धूप और हल्की हवाओं के बीच मौसम नॉर्मल है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि फरवरी के तीसरे सप्ताह में हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। हवाएं चलने के कारण पॉल्यूशन का लेवल धीरे-धीर कम होता जा रहा है फिर भी बेहद खराब श्रेणी में रहने के संकेत हैं।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के कारण सुबह-शाम सर्दी महसूस हो रही है, लेकिन दिन में चल रहीं 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं धूप को बेअसर साबित नहीं कर पा रही हैं, जिससे लोगों को सुहावने मौसम का अनुभव हो रहा है। मौसम विभाग का मानना है कि हवाओं की गति अधिक होने के कारण कोहरे के स्तर में तेजी से कमी आई है। अब तराई वाले क्षेत्रों को छोड़कर मैदानी इलाकों में हल्के कोहरे के ही आसार हैं। फिलहाल, राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। सोमवार को पश्चिमी यूपी में धूप -छांव का खेल देखा जा सकता है, लेकिन बारिश को लेकर अलर्ट नहीं है।

बिहार में कल मौसम

बिहार में अगले 48 घंटे के दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव महसूस किया जा सकता है। तेज हवाओं की गति के कारण कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। हालांकि, अधिकतर जिलों में दिन में धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को गर्मी महसूस हो रही है। फिलहाल, रात और सुबह कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है और कई जिलों में घना कोहरा नजर आ रहा है। आने वाले दिनों में कोहरे और सर्दी के ग्राफ में तेजी से गिरावट की संभावना है।

हिमाचल-उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि सोमवार से नये पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई से लेकर मैदानी भागों तक बारिश से मौसम खराब होगा। 11 फरवरी तक पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी के संकेत हैं तो वहीं, मैदानी जिलों में सिर्फ बादलों के बरसने का अनुमान है। उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बागेश्वर में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश के साथ फाहे गिरने की संभावना है, जिससे दिन में कोल्ड डे जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुकुमसेरी, ताबो समेत कई इलाकों में बर्फबारी की गति बढ़ सकती है और बारिश से मौसम पूरी तरह खराब हो जाएगा। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान कुछ इलाकों में तापमान माइनस और अधिकांश हिस्सों पर 5 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर का मौसम

अगले 24 घंटे के बाद पहाड़ों पर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहा है, जो 6 राज्यों के मौसम को प्रभावित करेगा। खासकर, जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों से लेकर घाटी में बर्फबारी के बीच गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बादल 9 से 11 फरवरी तक बरसते नजर आएंगे। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि इस दौरान बर्फबारी और बारिश के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी, जिससे अधिकांश इलाकों में तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया जाएगा। शीतलहर चलने से दिन में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी, जिससे कड़ाके की सर्दी परेशान करेगी। आईएमडी ने बताया घाटी समेत कोकरनाग, कुपवाड़ा, गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर, पहलगाम और अमरनाथ इत्यादि इलाकों में तापमान माइनस में रहेगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article