शहर

Kal Ka Mausam : 9, 10 11 फरवरी को आंधी-बारिश का अलर्ट; बर्फबारी-शीतलहर बढाएगी सर्दी; IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam, 08 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : अगले 2 दिन बाद पहाड़ों पर फिर से एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा, जिससे कश्मीर घाटी समेत हिमाचल और उत्तराखंड के मैदानी इलाकों तक मौसम बदल जाएगा। आईएमडी की मानें तो बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान कम होगा और तेज शीतलहर के चलने से सर्दी में इजाफा होगा, जिसका असर दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों पर पड़ेगा और लोगों को अगले कई दिनों तक सर्दी का सितम झेलना पड़ सकता है।

Kal ka Mausam Kaisa Hai

कल मौसम कैसा रहेगा

Kal Ka Mausam ( कल का मौसम ) : उत्तर भारत में क्या सर्दी दोबारा लौट सकती है? ये सवाल ज्यादातर लोगों के मन में चल रहा है। तो आपको लिए अच्छी खबर है कि अगले कुछ दिन में तापमान में बढोतरी होगी और सर्दी का एहसास कम होना शुरू होगा। हालांकि, पहाड़ों पर 9 और 10 फरवरी को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊपरी भागों पर तेज बर्फबारी व बारिश से मौसम संगीन होगा। इस मौसम का प्रभाव मैदानी इलाकों तक रहने से शीतलहर और कोहरा परेशान करेगा, जिससे कड़ाके की सर्दी का एहसास होगा। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले 2 दिन राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सोमवार से पहाड़ों पर बदलने वाले मौसम के आंशिक प्रभाव से कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर कोहरा और दिन में हल्की से मध्यम सर्द हवाएं चलेंगी एवं सुबह पाला गिर सकता है।

शहर का नामन्यूनतम तापमान (8 फरवरी)अधिकतम तापमान ( 8 फरवरी)
मुंबई23 °C30 °C
दिल्ली11 °C24 °C
जयपुर11 °C25 °C
भोपाल14 °C27 °C
चंडीगढ़9 °C23 °C
लखनऊ12 °C24 °C
पटना14 °C24 °C
कोलकाता14 °C26 °C
शिमला2 °C14 °C
देहरादून6 °C18 °C
कश्मीर-2 °C6 °C

दिल्ली में कल मौसम का हाल

दिल्ली में सुबह से हल्की हवाओं के साथ धूप निकल रही है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत महसूस हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान औसत से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है। फिलहाल, रविवार तक दिन में तेज हवाएं चलने के बावजूद मैक्सिम टेंपरेचर 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। लेकिन, अभी सुबह कोहरा नजर आएगा। हवाओं की गति अधिक होने के कारण पॉल्यूशन के कण वातावरण से गायब होते नजर आ रहे हैं, जिससे एक्यूआई बेहतर होने की उम्मीद है। सीपीसीबी की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान एक्यूआई 250 से नीचे रह सकता है। उधर, हरियाणा और पंजाब के अधिकांश भागों पर कोहरे के कारण विजिबिलिटी प्रभावित है। पहाड़ी राज्यों के नजदीक होने के कारण दोनों ही राज्यों में अन्य राज्यों के मुकाबले तापमान कम रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का एहसास होता रहेगा। हालांकि, अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, 9 फरवरी से एक बार फिर राज्य के कुछ भागों में बादल छा सकते हैं। हालांकि, बारिश को लेकर कोई बड़ा अलर्ट नहीं है।

राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान में मौसम साफ रहने से तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। मौसम विभाग ने राजस्थान के मौसम को लेकर अभी से बड़ी चेतावनी जारी कर दी है, क्योंकि बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे जल्दी गर्मी के एंट्री के चांस दिख रहे हैं। वहीं, सीकर और नागौर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले 3 दिन में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के कुछ हिस्सों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी से मौसम बदल सकता है। फिलहाल, सुबह कोहरा और दिन में सर्द हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है।

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश में दिन में पछुआ हवाओं के कारण सर्दी कायम है। आईएमडी के मुताबिक, हवाओं की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसके असर कोहरे में कमी आएगी, लेकिन ठंडक का एहसास होगा। हालांकि, दिन में धूप रहेगी, लेकिन शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान स्थिर रहेगा। फिलहाल, राज्य में बरेली 8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे सर्द और 26 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ झांसी सबसे गर्म शहर बना हुआ है। हालांकि, अन्य कई जिलों में 10 डिग्री के आसपास तापमान रहने का अनुमान है, जिससे सर्दी का एहसास होता रहेगा। 9 फरवरी से पश्चिम में थोड़ी बूंदाबांदी के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं।

बिहार में मौसम कल

बिहार में दिनभर चल रहीं सर्द हवाओं के कारण ठंडक का असरस बरकरार है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिन मौसम में किसी प्रकार के बदलाव की संभावना नहीं है। सुबह घना कोहरा छाया नजर आ रहा है और दिन में पछुआ हवाएं लोगों के लिए सिरदर्द बनती जा रही हैं। हालांकि, दिन में धूप रहने से सर्दी से राहत भी मिल रही है। फिलहाल, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड में मौसम

पहाड़ों पर 9 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू होगा। आईएमडी ने बताया कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़, चमोली, रूद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में बारिश एवं बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। इस दौरान समूचे राज्य में शीतलहर और कोहरे की चादर छाए रहने से कोल्ड डे का एहसास होगा।

हिमाचल में कल का मौसम

हिमाचल प्रदेश में भी विक्षोभ के आने से 11 फरवरी तक मौसम पूरी तरह बदला रहेगा और ताबो, लाहौल स्पीति, कुकुमसेरी और अन्य इलाकों में तेज अंधड़, मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने के साथ जमकर बारिश व बर्फबारी होगी, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी महसूस होगी। हालांकि, बर्फबारी का क्रम 15 फरवरी तक बढ़ सकता है, जबकि सोमवार से बुधवार तक मैदानी हिस्सों पर बारिश रिकॉर्ड की जा सकती है।

जम्मू-कश्मीर में कैसा है मौसम

जम्मू-कश्मीर में अगले 2 दिन बाद फिर से बारिश और बर्फबारी से मौसम को प्रभावित करेगी। फिलहाल, कई ऊंचाई और घाटी के हिस्सों पर बर्फबारी जारी रहने से न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया जा रहा है, जिससे कोल्ड डे की स्थिति है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 से 11 तक लगातार बादलों के बरसने की संभावना है। इस दौरान श्रीनगर में माइनस 3, पहलगाम में माइनस 8, गुलमर्ग में माइनस 7, काजीकुंड में माइनस 3, कुपवाड़ा में माइनस 4 और कोकरनाग में माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया जाएगा। अधिकांश हिस्सों पर दिन में शीतलहर और कोल्ड डे का एहसास हो रहा है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article