शहर

कल का मौसम : 30 घंटे सावधान! आंधी, ओले, बारिश संग होगा वज्रपात; बर्फीली हवाएं गिराएंगी तापमान

Kal Ka Mausam, 03 Fabuary 2026, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : अगले 24 घंटे तक पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी है। लगातार बारिश एवं हिमपात से घाटी समेत मैदानी इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी, जिससे लोगों को सिहरन वाली सर्दी का सितम झेलना पड़ सकता है। इधर, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में सोमवार तक बादल छाए रहने और गरज चमक के साथ बारिश, ओलावृष्टि व वज्रपात के संकेत हैं। मौसम विभाग का मानना है कि अभी शीतलहर, कोहरे और ठंडी से राहत की उम्मीद कम है।

Kal Ka Mausam

कल का मौसम

Kal Ka Mausam (कल का मौसम) : देश के उत्तरी हिस्से इन दिनों मौसम की मार झेल रहे हैं। पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक बादल छाए हुए हैं और बारिश का अलर्ट जारी है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी और एमपी में आंधी, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। अधिकांश राज्यों में घने कोहरे के साथ शीतलहर के चलने से ठंड का असर बरकरार है। उधर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 3 से 4 फरवरी तक भारी बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जा रहेगा व पहाड़ियां कोहरे से पटी नजर आएंगी। खराब मौसम के चलते ट्रेनों की आवाजाही और फ्लाइट सेवाएं प्रभावित रहेंगी, जिससे यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान है।

मुंबई का मौसम

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों पर मौसम की मार पड़ सकती है और हल्की से मध्यम बारिश से मौसम बिगड़ सकता है। आईएमडी ने बताया कि मुंबई में तापमान औसत से अधिक है, जिससे फरवरी की शुरुआत से ही गर्मी का एहसास हो रहा है। फिलहाल, मुंबई का न्यूनतम तापमान 22 और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
उत्तर प्रदेश10°C22°C
बिहार11°C23°C
राजस्थान11°C22°C
दिल्ली9°C19°C
हरियाणा10°C21°C
पंजाब8°C19°C
मध्य प्रदेश13°C25°C
उत्तराखंड2°C11°C
हिमाचल प्रदेश2°C10°C
कश्मीर-3°C2°C
चेन्नई22°C26°C

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर बादलों से ढका हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश और तेज हवाओं से मौसम बदला हुआ है और सर्दी का एहसास बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक बारिश का पूर्वानुमान जारी रखा है। मौसमी गतिविधियां होने से प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी से राहत मिली है। दिल्ली में एक्यूआई लेवल 200 के आसपास पहुंच गया है। 3 फरवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कमोबेश ऐसा ही मौसम नोएडा और गाजियाबाद में बने रहने की संभावना है।

राजस्थान में मौसम कल कैसा रहेगा

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बारिश और सर्दी का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार तक राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन, तेज हवाएं और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। राज्य के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। आईएमडी के मुताबिक, पाली में 8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 9 डिग्री, जयपुर में 11 डिग्री और अलवर में 7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है। फिलहाल, अगले 2 दिन तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है।

हरियाणा का मौसम

मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब के अधिकांश भागों में अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। दोनों ही राज्यों में शीतलहर और कोहरा सर्दी का एहसास करा रहा है। आईएमडी की मानें को भिवानी में 6 डिग्री, नरनौल में 6.5, हिसार में 10, अंबाला में 11 डिग्री, रोहतक में 10 डिग्री, करनाल में 9 डिग्री, सिरसा में 9 डिग्री, गुरुग्राम में 10, फरीदाबाद में 11 डिग्री और नूंह में 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

पंजाब का मौसम

पंजाब के कुछ जिलों में पिछले 36 घंटे के दौरान बारिश और ओलावृष्टि से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए करीब 9 जिलों में जालंधर, कपूरथला, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। राज्य में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यूपी-बिहार में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बारिश और ओलावृष्टि से मौसम खराब हो चला है। अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली समेत कई जिलों में सफेद पत्थर गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए आगरा और मुरादाबाद मंडल समेत 25 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। वहीं, मध्य यूपी में बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना के बीच बूंदाबांदी का अंदेशा है। अधिकांश जिलों में कोहरा छाया रहेगा। उधर, बिहार में सर्दी का सितम जारी है। कई जिलों में कोहरे की स्थिति है।

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी से मौसम काफी सर्दी है। कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट घोषित है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि कुल्लू, मनाली, शिमला, किन्नौर, कल्पा, लाहौल स्पीति और कुफरी समेत कई जिलों में तेज बर्फबारी व कहीं-कहीं बारिश हो रही है। वहीं, हमीरपुर, शिमला, मनाली, नदौन, सोलन में बारिश से मौसम बदला हुआ है। फिलहाल, लाहौल स्पीति और ताबों में न्यूनतम तापमान माइनस 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम विभाग ने 3 फरवरी तक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात और बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। उधर, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, नैनीताल, देहरादून, रूद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर समेत कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री पर बर्फबारी जारी रहेगी।

जम्मू-कश्मीर का मौसम कैसा है

जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी जारी है। अगले 48 घंटों के दौरान ऊंचाई वाले स्थानों पहलगान, श्रीनगर, कुलगाम और दक्षिण कश्मीर में हल्की बारिश के साथ बर्फ गिरती रहेगी, जिससे तापमान निचले स्तर पर रहेगा। आईएमडी ने बताया कि मंगलवार तक कुछ स्थानों काजीकुंड, कोकरनाग, गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और श्रीनगर में पर न्यूनतम तापमान माइनस की श्रेणी में रहेगा। पूरे राज्य में कोल्ड डे का अलर्ट जारी है।

तमिलनाडु में चक्रवात का अलर्ट

दक्षिण भारत में एक बार फिर से बेमौसम बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी ने बताया कि समुद्री इलाकों में निम्न दवाब वाले क्षेत्र वाले सिस्टम सोमवार से तमिलनाडु के पश्चिमी घाट के जिलों में बारिश कारण बनेंगे। अगले 24 घंटे के दौरान साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने से 5 फरवरी तक रुक-रुक आंधी-तूफान और बारिश का अंदेशा है। अत्यधिक बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन की चेतावनी है। वहीं, नीलगिरी, कृष्णागिरी, रानीपेट, वेल्लोर, डिंडीगुल में कोहरा छाया रहेगा। फिलहाल, केरल और लक्ष्यद्वीप के समुद्री तटों पर मछुआरों को नहीं जाने की सलाह दी गई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar
Pushpendra Kumar author

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ... और देखें

End of Article