शहर

आज का मौसम : 48 घंटे तांडव मचाएगा मोंथा तूफान, बादल बरसेंगे आफत की बरसात; कड़ाके की ठंड का अलर्ट

Aaj Ka Mausam, 29 अक्टूबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान देशभर के विभिन्न राज्यों में मौसमी गतिविधियां होने का पूर्वानुमान जताया है। 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मोंथा तूफान के असर से आंध्र प्रदेश, बंगाल, ओडिशा, केरल और तमिलनाडु में रेड अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि, चक्रवाती तूफान मोंथा गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। चक्रवाती हवाओं की अधिकतम रफ्तार 90-100 किमी प्रति घंटा से 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, यूपी, बिहार और राजस्थान में आंधी के साथ बारिश और वज्रपात से मौसम काफी खराब हो सकता है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी से कड़ाके की सर्दी और कोहरा छाने का अलर्ट है।

Image

कल का मौसम

आज का मौसम कैसा रहेगा 29 अक्टूबर 2025 : देशभर में मौसम के लिहाज से अगले 48 घंटे बेहद उतार-चढ़ाव वाले रहेंगे। मोंथा चक्रवाती तूफान के प्रभाव से दक्षिण भारत से लेकर उत्तरी भागों में मौसमी गतिविधियां मौसम का मिजाज खराब कर रही हैं। आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान 'मोंथा' मंगलवार को आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दे चुका है। इस तूफान का सबसे अधिक प्रभाव आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं यानी आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मोंथा तूफान के असर से दक्षिण भारत में आवागमन करने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों को अगले कुछ घंटों के लिए रद्द कर दिया गया है और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हैं। इस तूफान का असर अगले 48 घंटों तक रहने के संकेत हैं। स्काईमेट के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिन तक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जिससे सर्दी का सितम बढ़ेगा। इसके अलावा उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी और हिमाचल प्रदेश एवं कश्मीर में बर्फबारी के साथ कोहरे के ग्राफ में इजाफा हो रहा है। इस वीकेंड तक न्यूनतम तापमान में भारी कमी से ठिठुरन बढ़ेगी।

उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर का मौसम

उत्तराखंड और हिमाचल के साथ कश्मीर के कुछ हिस्सों में सर्दी में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और उधम सिंह नगर में बादलों के छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। हालांकि, अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। इस सप्ताह के आखिर तक ठंडी का सितम बढ़ेगा। उधर, हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क है, लेकिन ऊपरी हिस्सों में हल्की बर्फ गिरने से न्यूनतम तापमान में काफी कमी आने से ठंडक का असर बढ़ गया है। लगातार, सर्दी में इजाफा हो रहा है। यही हाल जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में देखा जा रहा है।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई27°C32°C
जयपुर19°C21°C
भोपाल21°C28°C
दिल्ली18°C24°C
लखनऊ21°C24°C
पटना26°C32°C
देहरादून13°C25°C
शिमला8°C22°C
कश्मीर14°C27°C
बेंगलुरु20°C24°C
चेन्नई25°C27°C

दिल्ली में कल मौसम प्रदूषण सर्दी का कैसा रहेगा

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज खराब है। पिछले 2 दिन धुंध और बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने बादलों के छाए रहने के साथ हल्की बूंदाबांदी या बारिश के आसार जताए हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। अब धीरे-धीरे सर्दी के बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं। हालांकि, प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ रही है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300+ के आसपास बना हुआ, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। CPCB के मुबाकि, 0 से 50 तक एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।

यूपी-बिहार में कल बारिश सर्दी का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से मौसम काफी सर्द हो चला है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे तक लगभग 40 जिलों में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट घोषित किया है। आईएमडी की मानें को 30 से 31 अक्टूबर तक कई हिस्सों में भारी बारिश होगी, जिससे धान के किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। इस दौरान बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, ललितपुर, झांसी, महोबा, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, देवरिया, गोरखपुर और संत कबीर नगर समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पश्चिमी यूपी में मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। उधर, बिहार के पटना, दरभंगा, छपरा, गया, हाजीपुर, मोतिहारी, जमुई, मुजफ्फरपुर, नालंदा, सुपौल और कटिहार में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी है।

राजस्थान में बारिश सर्दी का मौसम कल

राजस्थान के अनेक भागों में चक्रवात 'मोंथा' और एक परिसंचरण तंत्र के असर से भारी से अति भारी बारिश दर्ज की जा रही है। तेज हवाएं और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर, कोटा संभाग व आसपास के जिलों में 29 अक्टूबर से लेकर अगले 4 दिन तक कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। अजमेर, जयपुर और भरतपुर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, एक और नया पश्चिमी विक्षोभ तीन नवंबर को फिर से सक्रिय होने से हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।

तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने के साथ ही तमिलनाडु में भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, तिरुपत्तूर, विल्लुपुरम, तेनकासी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, कन्याकुमारी, चेंगलपट्टू, चेन्नई, कांचीपुरम, रानीपेट, तिरुवल्लूर, तिरुवन्नामलाई और वेल्लोर जिलों में आंधी और बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होनेका अलर्ट है। मौसम बुलेटिन के मुताबिक, चक्रवात मोंथा के कारण 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, इनके 110 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने के आसार हैं। खराब मौसम के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

केरल-झारखंड में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के हवाले से मोंथा चक्रवात के प्रभाव के कारण 31 अक्टूबर तक झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान जताया है। मौसम वैज्ञानिकों ने 29 से 31 अक्टूबर तक सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, गुमला, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज और पलामू के कुछ हिस्सों में आंधी के साथ बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। केरल के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) खराब मौसम का अलर्ट घोषित किया है। अगले 48 घंटों तक कोझिकोड, कासरगोड, कन्नूर, इडुक्की, त्रिशूर और एर्नाकुलम जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के भीतर 115.6 मिमी से 204 मिमी बारिश होने का अनुमान है।

महाराष्ट्र में मौसम कल बारिश का कैसा है

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से 28 से 30 अक्टूबर के बीच मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी अगले 36 घंटों तक नागपुर, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, वर्धा, वाशिम, यवतमाल, भंडारा और गोंदिया गरज के साथ बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ तेज बारिश पूर्वानुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी है। इसका असर मुंबई के मौसम पर भी पड़ेगा।

ओडिशा में मोंथा तूफान का कहर

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात मोंथा भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो चुका है, जिससे ओडिशा के मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, नबरंगपुर, कालाहांडी और कंधमाल में भारी बारिश हो रही है। अत्यधिक बारिश के कारण भूस्खलन का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नबरंगपुर, कालाहांडी, कंधमाल, नयागढ़, नुआपाड़ा, बोलांगीर, सोनेपुर, बौध, खुर्दा, पुरी और बरगढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं नौ जिलों में स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 30 अक्टूबर तक बंद करने की घोषणा कर दी गई है।

पश्चिम बंगाल का मौसम कैसा है

आईएमडी ने पश्चिम बंगाल में गंभीर चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण 31 अक्टूबर तक भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। अगले 24 घंटों तक उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम, पुरुलिया, पूर्व, पश्चिम बर्धमान, बीरभूम और मुर्शिदाबाद जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में एक या दो स्थानों पर शुक्रवार को बहुत भारी वर्षा (7 से 20 सेमी) होने का अनुमान है।

FAQs

कल कहां बारिश होगी?

मौसम विभाग के मुताबिक, मोंथा चक्रवाती तूफान के असर से दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो रही है, जो अगले 2 से 3 दिन तक जारी रहेगी। इसके अलावा यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली और राजस्थान में कल भी बारिश हो सकती है।

दिल्ली में कितना प्रदूषण?

मोंथा तूफान क्या है?

साइक्लोन मोंथा का नाम कैसे पड़ा?

किस ओर बढ़ा मोंथा तूफान

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article