Kal Ka Mausam : अगले 24 घंटे रहेंगे भारी, 21 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी; ओले-बिजली से बरतें सावधानी

कल का मौसम कैसा रहेगा (14 जून 2026) : मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटे में पहाड़ों पर आंधी-बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इधर, उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में रविवार तक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के मिले जुले असर से तेज आंधी-तूफान और पानी बरसने का अलर्ट जारी है। बंगाल की खाड़ी से मॉनसून आगे बढ़कर महाराष्ट्र और ओडिशा की ओर शिफ्ट हो गया है, जिससे दक्षिण भारत के साथ पूर्वोत्तर भारत में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है।

कल का मौसम : उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू से बादलों ने मामूली राहत दी है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वी यूपी के कुछ भागों पर बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश के साथ बिहार के कुछ भागों पर तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश से मौसम बदल सकता है। इस दौरान पेड़ उखड़ने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। वहीं, पहाड़ों पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर अंधड़ के साथ तेज बारिश का अलर्ट घोषित है। स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिण भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय है, जिसके प्रभाव से पश्चिमी घाट समेत अन्य हिस्सों पर भारी बारिश का सिलसिला जारी है। उधर, पूर्वोत्तर के राज्यों में भी मानसून का प्रभाव है, जिससे अधिकांश राज्यों में 70 की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और साथ बादल बरसते नजर आएंगे।

Mausam Aaj Kal (45).

मौसम आज-कल

यूपी में कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के अधिकांश भागों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। खासकर, पूर्वी उत्तर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका अधिक असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के असर से सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मेरठ, बागपत, हापुड़, नोएडा, गाजियाबाद, अमरोहा, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बलरामपुर और गोरखपुर तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, हल्की बारिश कन्नौज, औरैया, इटावा और कानपुर समेत कई जिलों में मौसम बदल सकता है। इस दौरान तेज 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ तेज बारिश हो सकती है।

End of Feed