जामताड़ा में पुलिस एनकाउंटर में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की मौत, जेल शिफ्टिंग के दौरान हुआ हादसा

झारखंड के जामताड़ा में साहिबगंज जेल से धनबाद जेल ले जाए जा रहे गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रास्ते में वाहन दुर्घटना के बाद मुठभेड़ हुई। मामले की जांच जारी है। एफएसएल टीम और मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद हैं तथा NHRC की गाइडलाइंस के तहत कार्रवाई की जा रही है।

झारखंड में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की सोमवार तड़के जामताड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, उसे साहिबगंज जेल से धनबाद जेल ले जाया जा रहा था। रास्ते में कैदियों को ले जा रही गाड़ी हादसे का शिकार हो गई, जिसके बाद मुठभेड़ की घटना हुई।

Crime

जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की मौत (सांकेतिक फोटो)

हादसे के बाद हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, जेल ट्रांसफर के दौरान वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हालात बिगड़ गए। इसके बाद पुलिस और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस घटना में गैंगस्टर की मौत हो गई। हालांकि, मुठभेड़ किन हालातों में हुई, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है।

End of Feed