'संवाद और विश्वास से निकालें समाधान', छात्रों के विधानसभा घेराव के बीच CM सोरेन ने की खास अपील; पुलिस को कहा धन्यवाद

Jharkhand Student Protest: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं को झारखंड का भविष्य बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का आपका अधिकार है और आपकी आवाज़ का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है।

Jharkhand Student Protest: झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों ने सोमवार को विधानसभा का घेराव किया। इस दौरान, विधानसभा के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई। इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा बयान सामने आया। हेमंत सोरेन ने युवाओं से कहा कि आपने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज़ उठाई। लोकतंत्र में अपनी बात रखने का आपका अधिकार है और आपकी आवाज का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है।

Hemant Soren

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (फोटो साभार: PTI/ @HemantSorenJMM)

हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, ''आज के छात्र आंदोलन के दौरान संयम, संवेदनशीलता और पूरी जिम्मेदारी के साथ स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस के सभी अधिकारियों एवं जवानों का मैं धन्यवाद करता हूं।''

End of Feed