Noida Jewar Airport Inauguration Live: PM मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन; लोगों में दिखा भारी उत्साह

Noida International Airport Inauguration Updates: दिल्ली NCR के लिए आज का दिन खास है। काफी समय से चर्चा में रहे और अपने शुरू होने का इंतजार कर रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) के पहले चरण का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन किया। 11,200 करोड़ के निवेश से बना यह हवाई अड्डा न केवल NCR के लिए दूसरा अंतरराष्ट्रीय गेटवे साबित होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास की नई उड़ान भी बनेगा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) के उद्घाटन की पल-पल की जानकारी यहां देखें।

Jewar Airport Inauguration Updates: आज का दिन उत्तर प्रदेश और दिल्ली-NCR के इतिहास में बड़ा साबित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर में आज यानी शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया है। यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आर्थिक और सामाजिक तकदीर बदलने वाला एक बड़ा प्रोजेक्ट है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, PM मोदी सुबह 11:30 बजे टर्मिनल बिल्डिंग का भ्रमण किया और ठीक दोपहर 12:30 बजे इसका औपचारिक उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को भी संबोधित किया। करीब 1,334 हेक्टेयर में फैला यह एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के बोझ को कम करने के लिए बनाया गया है।

pm modi on jewar airport

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने संबोधन दिया (स्क्रीनगैब | ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन समारोह में कहा कि असली उद्घाटन जनता को करना है और उन्होंने लोगों से मोबाइल की लाइट जलाकर इसे प्रतीकात्मक रूप से पूरा करने को कहा। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर नोएडा को "लूट का एटीएम" बनाने का आरोप लगाया और बताया कि पिछले एक महीने में वेस्ट यूपी को चार बड़े विकास प्रोजेक्ट मिले हैं, ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट, दिल्ली-Meerut रैपिड ट्रेन, मेरठ मेट्रो और अब जेवर एयरपोर्ट। मोदी ने कहा कि एयरपोर्ट केवल सुविधा नहीं बल्कि प्रगति की उड़ान का प्रतीक है। 2014 से पहले देश में 74 एयरपोर्ट थे, जो अब बढ़कर 160 से अधिक हो गए हैं, जिससे छोटे शहरों तक भी कनेक्टिविटी पहुंच रही है। उन्होंने वैश्विक संकटों के बीच भारत की मजबूती और नागरिकों की ताकत पर भी जोर दिया।

End of Feed