दिल्ली से देहरादून लाया गया जसपाल राणा का पार्थिव शरीर, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

जसपाल राणा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक चिल्ला गांव (चिलामू), टिहरी गढ़वाल में किया जाएगा। अभी उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा गया है। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शनिवार को संपन्न होगी।

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और प्रतिष्ठित कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। राणा का पार्थिव शरीर देहरादून स्थित उनके आवास पर ले जाया जा रहा है। इस लिहाज से उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक चिल्ला गांव (चिलामू), टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड में किया जाएगा। अभी उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर रखा जाएगा। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शनिवार को संपन्न होगी। जानकारी के मुताबिक, उनके अंतिम दर्शन के लिए खेल जगत से जुड़े कई खिलाड़ी, कोच और अधिकारी पहुंच सकते हैं। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख हस्तियों ने दुख जताया है।

Jaspal Rana Funeral Ceremony

दिल्ली से देहरादून लाया गया जसपाल राणा पार्थिव शरीर,

मीडिया खबरों के हवाले से जसपाल राणा के बेटे का नाम युवराज राणा और बेटी देवांशी राणा हैं। अंतिम संस्कार में उनके परिवार और रिश्तेदार भी शामिल होंगे और राजनीति से भी बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।

End of Feed